READ MORE
पूर्व वित्त मंत्री पी.चिदंबरम ने कहा है कि जब जम्मू और कश्मीर के लोग आजादी की मांग करते हैं तो इसका मतलब होता है वो स्वायत्ता चाहते हैं. ये बात उन्होंने शनिवार को राजकोट में अर्थव्यवस्था पर रखे गए एक कार्यक्रम के दौरान कही.जम्मू कश्मीर मुद्दे पर उन्होंने कहा, ‘ राज्य को जितना मैं समझ पाया हूं उससे इसी निष्कर्ष पर पहुंचा कि जब वहां के लोग आजादी मांगते हैं तो इसका मतलब होता है कि उन्हें स्वायत्ता चाहिए’. उन्होंने यह भी कहा कि जम्मू-कश्मीर के लोगों को और ज्यादा अधिकार दिए जाने की जरूरत है और कुछ हिस्सों को स्वायत्ता भी प्रदान की जा सकती है.
My interactions in JK led me to the conclusion that when they ask for ‘Azadi’, most people want autonomy: P Chidambaram in Rajkot #Gujarat pic.twitter.com/bpiXZixgC4
— ANI (@ANI) October 28, 2017
My interactions in JK led me to the conclusion that when they ask for ‘Azadi’, most people want autonomy: P Chidambaram in Rajkot #Gujarat pic.twitter.com/bpiXZixgC4
— ANI (@ANI) October 28, 2017
वरिष्ठ कांग्रेसी नेता ने कहा, ‘जम्मू-कश्मीर के कुछ इलाकों को स्वायत्ता देने पर जरूर विचार होना चाहिए. ये भारत का हिस्सा बना रहेगा लेकिन आर्टिकल 370 के मुताबिक और ज्यादा अधिकार दिए जाने की जरूरत है.
गुजरात में पकड़े गए दो आईएस संदिग्ध के मामले में बीजेपी द्वारा अहमद पटेल का इस्तीफा मांगे जाने को पी.चिदंबरम ने आपत्तिजनक करार दिया है. उन्होंने कहा पटेल उस अस्पताल के ट्रस्टी थे लेकिन साल 2015 में उन्होंने वहां से इस्तीफा दे दिया था. अगर कोई आदमी किसी अस्पताल में एक टेक्निशियन के तौर पर ज्वाइन करे और उसका लिंक आईएस के साथ निकले तो इससे अस्पताल के उस ट्रस्टी का क्या लेना-देना जो तीन साल पहले ही इस्तीफा दे चुका हो.
I am amazed by these kind of outrageous demands: P Chidambaram,Congress on demands of Ahmed Patel’s resignation pic.twitter.com/epeZLIIU0U
— ANI (@ANI) October 28, 2017
I am amazed by these kind of outrageous demands: P Chidambaram,Congress on demands of Ahmed Patel’s resignation pic.twitter.com/epeZLIIU0U
— ANI (@ANI) October 28, 2017
गौरतलब है कि गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने भरूच एक अस्पताल से पकड़े गए दो आईएस के संदिग्धों के मामले में अहमद पटेल का इस्तीफा मांगा है. इस पर अहमद पटेल ने कहा है कि वो तीन साले पहले वहां से इस्तीफा दे चुके हैं.
राजकोट में जम्मू-कश्मीर पर बड़ा बयान देने के बाद पी. चिदंबरम ने मुंबई के एक कार्यक्रम में नोटबंदी को मानवजनित त्रासदी बताया. उन्होंने कहा कि साल 2014 में आई सुनामी के बाद से नोटबंदी मानवजनित सबसे बड़ी त्रासदी है जिसने आम लोगों का जीवन बेहाल कर दिया.
This is the biggest man made disaster that hit India, worse than the Tsunami that hit in 2004: P Chidambaram in Mumbai on Demonetisation pic.twitter.com/omzrgqy5YI
— ANI (@ANI) October 28, 2017
नोटबंदी को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने आज कहा कि अगर वित्त मंत्री के तौर पर इस कदम के लिए उन पर दबाव बनाया जाता तो वह इस्तीफा दे देते. उन्होंने जीएसटी को ‘जल्दबाजी’ में लागू करने और बुलेट ट्रेन परियोजना को लेकर भी मोदी पर निशाना साधा.
चिदंबरम ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘अगर मेरे प्रधानमंत्री मुझसे कहते कि नोटबंदी करो तो मैं उनको सलाह देता कि कृपया ऐसा मत करिए और अगर वह इस पर जोर देते तो मैं इस्तीफा दे देता.’’ जीएसटी की दर को अधिकतम 18 फीसदी रखने की पैरवी करे हुए पूर्व वित्त मंत्री ने कहा कि जीएसटी की कई दर नहीं होनी चाहिए. विकास के गुजरात मॉडल को लेकर कटाक्ष करते हुए चिदंबरम ने कहा, ‘‘विकास पागल हो गया है.’’ उन्होंने गुजरात और हिमचाल प्रदेश चुनाव के कार्यक्रमों का ऐलान एकसाथ नहीं करने को लेकर चुनाव आयोग की आलोचना की.
Article source: https://hindi.news18.com/news/entertainment/bollywood/ranveer-singh-attends-lakme-india-fashion-week-dressed-up-in-a-rainbow-1084099.html
No comments:
Post a Comment