READ MORE
भारत सरकार ने कश्मीर समस्या को सुलझाने के लिए ‘बात’ करने की इच्छा जताई है. बीजेपी के कश्मीर प्रभारी राम माधव ने कहा है कि हाल ही में कश्मीर पर भारत सरकार की ओर से नियुक्त वार्ताकार उन सभी हितधारकों से बात करेंगे जो सामने आकर बातचीत करना चाहते हैं.सीएनएन न्यूज़ 18 से ख़ास बातचीत में माधव ने कहा, ‘अगर हुर्रियत सामने आकर वार्ताकार से बातचीत करना चाहती है, तो मुझे पूरा विश्वास है कि वो भी खुले दिल से बात करेंगे.’ गौर हो कि कश्मीर में बातचीत को शुरू करने के लिए भारत सरकार ने पूर्व आईबी चीफ दिनेश्वर शर्मा को नियुक्त किया है.
विपक्ष के आरोपों का जवाब देते हुए माधव ने कहा कि मोदी सरकार के कश्मीर नीति में कोई यू-टर्न नहीं हुआ है. उन्होंने कहा, ‘हम एक समान रहे हैं. कश्मीर में आतंकवाद से निपटने के लिए विभिन्न तरीकों को अपनाने की ज़रूरत है. इसलिए एक ही समय पर कई तरीके इस्तेमाल किए जाएंगे. उनमें से एक तरीका, सख्त सैन्य कार्रवाई से आतंकवाद से निपटना है. ‘
बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव ने कहा कि सरकार, भारत विरोधी कार्यों में संलिप्त लोगों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई करती रहेगी. उन्होंने कहा, ‘जो कोई भारत विरोधी कार्यों में जुड़ी है, चाहे आतंक फैलाना हो या उसे बढ़ावा देना या उसका समर्थन करना हो, उसे भुगतना पड़ेगा.’उन्होंने पहले के कांग्रेस सरकार को कश्मीर में उथल-पुथल के लिए ज़िम्मेदार ठहराया.
(मारिया शकील की रिपोर्ट)
Article source: https://hindi.news18.com/news/entertainment/bollywood/ranveer-singh-attends-lakme-india-fashion-week-dressed-up-in-a-rainbow-1084099.html
No comments:
Post a Comment