Friday, 27 October 2017

गुजरात चुनाव के दौरान आतंकी हमले की आशंका, मोदी-योगी निशाने पर


READ MORE

गुजरात विधानसभा चुनाव का ऐलान चुनाव आयोग ने कर दिया है. पहले दौर में 89 सीटों पर 9 दिसंबर को जबकि दूसरे दौर में 93 सीटों पर 14 दिसंबर को चुनाव होगा. इसके अलावा इन चुनावों के नतीजे 18 दिसंबर को घोषित किए जाएंगे.इसी बीच सूत्रों के हवाले से खबर आई है कि गुजरात चुनावों के दौरान आतंकी हमला कर सकते हैं. आशंका जताई जा रही है कि ये हमले मुंबई में हुए 2611 की तर्ज पर हो सकते हैं.


बताया जा रहा है कि ये आतंकी समुंद्र के रास्ते घुसपैठ कर सकते हैं. इतना ही नहीं समुंद्र के रास्ते भारत में प्रवेश करने के लिए ये आतंकी मछुआरों से छिने पासपोर्ट का सहारा ले सकते हैं.


मिली जानकारी के अनुसार ये आतंकी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को निशाना बना सकते हैं.बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए गुजरात चुनाव काफी अहम हैं. ये चुनाव उत्तर प्रदेश के चुनाव से भी कहीं अधिक मायने रखने वाले हैं. गुजरात मोदी का गृह नगर है जहां से मोदी का राष्ट्रीय राजनीति में पदार्पण हुआ था.


हालिया चुनाव को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुनाव की तारीखों के ऐलान से पहले अपने गृह राज्य गुजरात का पांच बार दौरा कर चुके हैं.


ये भी पढ़ें-
PM मोदी के लिए इसलिए अहम है गुजरात चुनाव
CEC ने बताया गुजरात चुनाव की घोषणा में देरी का कारण
 


Article source: http://www.jagran.com/uttar-pradesh/meerut-city-16159300.html

No comments:

Post a Comment