READ MORE
नौसेना प्रमुख एडमिरल सुनील लांबा ने आज शीर्ष नौसैन्य कमांडरों से कहा कि क्षेत्र में बनते सुरक्षा हालात के मद्देनजर वे युद्ध संबंधी तैयारी पर मजबूती के साथ ध्यान बनाए रखें.लांबा ने कमांडरों से यह भी कहा कि वे नौसेना की संपूर्ण परिचालन क्षमता को बढ़ाने के लिए नवोन्मेषी सोच को प्रोत्साहित करें और उपलब्ध प्रौद्योगिकी को उन्नत बनाएं. नौसेना कमांडरों के चार दिवसीय सम्मेलन के समापन सत्र में एडमिरल लांबा ने कहा कि वे चर्चा के दौरान किए गए फैसलों के क्रियान्वयन के लिए ठोस प्रयास करें.
कमांडरों ने बीते बुधवार को हिंद महासागर में नौसेना के युद्धपोतों की तैनाती के लिए नयी योजना को मंजूरी दी थी जिससे क्षेत्र में चीन की बढ़ती मौजूदगी का मुकाबला किया जा सके.
नौसेना के प्रवक्ता कैप्टन डीके शर्मा ने बताया कि लांबा ने कमांडरों से कहा कि वे हर समय युद्ध की तैनाती पर मजबूती के साथ ध्यान बनाए रखें. सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत और वायुसेना प्रमुख एयर मार्शल बी एस धनोवा ने भी नौसेना कमांडरों से बातचीत की.
Article source: http://www.jagran.com/uttar-pradesh/meerut-city-16159300.html
No comments:
Post a Comment