READ MORE
दिल्ली के आजाद मंडी के पास महेंद्रा पार्क इलाके में चोरों ने एक हलवाई की दुकान को निशाना बनाया. दुकान में चोरी करने आए चोरों ने शटर तोड़कर पहले दुकान में रखी मिठाई खाई, इसके बाद गल्ले में रखी नकदी और सोने की अंगूठी लेकर चंपत हो गए.घटना का पता दुकान मालिक को सुबह उस वक्त लगा जब वह दुकान खोलने पहुंचा. वहां देखा तो पहले से ही शटर के ताले टूटे हुए थे. जब सीसीटीवी फुटेज देखी गई तो उसमें चोरी करने आए तीन लोग दिखे. दुकानदार रामरत्न ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करा दी है.
जानकारी के मुताबिक शनिवार सुबह महेन्द्रा पार्क स्थित आजादपुर मंडी के सामने एक दुकान में चोरी होने की सूचना पुलिस को मिली. पुलिस मौके पर पहुंची तो पीडि़त रामरत्न ने बताया कि वह परिवार के साथ इलाके में ही रहता है. उसकी मिठाई की दुकान है. रात को वह शटर के ताले लगाकर गया था. सुबह आया तो देखा कि शटर के ताले टूटे थे.
अंदर जाकर देखा गल्ले में रखी हजारों की नकदी आदि गायब थी. पुलिस ने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली तो सुबह चार बजे दुकाना में तीन युवक घुसते हुए दिखे. इन्होंने पहले दुकान में रखी मिठाई खाई फिर गल्ले से नकदी और अंगूठी निकालकर फरार हो गए.दुकानदारों का कहना है कि रात के वक्त कुछ ऐसे गैंग हैं जो बंद मकानों व दुकानों की रेकी करते हैं और चोरी व सेंधमारी की वारदात को अंजाम देकर फरार हो जाते हैं. उनको शक है कि वारदात के वक्त तीन आरोपियों के अलावा एक से दो उनके साथी दुकान के बाहर खड़े होगें. जो आने जाने वाले नजर बनाए हुए थे. ऐसी वारदातें इलाके में लगातार बढ़ रही हैं.
Article source: https://hindi.news18.com/news/nation/sushma-swaraj-again-supported-indians-who-had-lost-their-passport-in-foreign-countries-1149802.html
No comments:
Post a Comment