READ MORE
नेटफ्लिक्स के सबसे चर्चित ओरिजनल शोज में से एक ‘नार्कोस’ का सीजन 3 इस ऑनलाइन स्ट्रीमिंग साइट पर उपलब्ध हो गया है. सीजन 2 के अंत में दिखाया गया था कि कैसे कोलंबिया का ड्रग लॉर्ड पाब्लो एस्कोबार मारा जाता है लेकिन सीजन 3 पाब्लो एस्कोबार के बिना भी पहले की तरह ही थ्रिलिंग और डार्क है.सीजन 3 को देखकर आप पाब्लो एस्कोबार का किरदार शानदार तरीके से निभाने वाले नैगनर मोउरा को मिस नहीं करेंगे.
सीजन 3 में दिखाया गया है कि कैसे पाब्लो के मारे जाने के बाद कार्ली कार्टल ड्रग्स के कारोबार को आगे बढ़ा रहा है. अब कार्ली कार्टल की कमान 4 लोगों के हाथ में है ये चारो हैं भाई गिलबर्टो, मेगुएल रोडरिग्ज, पाचो और चेपे सांटाक्रूज.
पाब्लो का मेडलिन कार्टल अब अतीत की बात हो चुका है और काली कार्टल पहले से ज्यादा मजबूती से उभर रहा है. ये चारों खुद को ‘जेंटलमैन ऑफ काली’ कहकर बुलाते हैं.काली कार्टल को चलाने वाले ड्रग लॉर्ड्स ने कोलंबिया की सरकार के साथ एक डील की है जिसके मुताबिक उन्हें 6 महीने में अपना ड्रग्स का कारोबार बंद करना है जिसके लिए इन्हें भारी पैनलटी देनी होगी इस प्रकिया के बाद इनके परिवारों को कानूनी मान्यता दे दी जाएगी.
सिर्फ 6 महीने का वक्त मिलने की वजह से ये लोग पहले से ज्यादा खूंखार हो चुके हैं और तेजी से अपने कारोबार को आगे बढ़ा रहे हैं ताकि ज्यादा से ज्यादा पैसे कमाए जा सके. सीजन 3 में आपको DEA एजेंट जेवियर पेना एक बार फिर दिखाई देंगे और उन्हीं की आवाज में कहानी आगे बढ़ती है.
सीजन की शुरुआत में दिखाया गया है कि एजेंट जेवियर कोलंबिया के राजनेताओं के साथ और CIA के स्टेशन चीफ बिल स्टेशन के साथ इस बात को लेकर उलझा हुआ है कि ड्रग्स के कारोबार पर लगाम कैसे लगाई जाए.
इस सीजन में कुछ नए किरदारों की भी एंट्री हुई और इन सभी की एक्टिंग काबिले तारीफ है. शो की शुरुआत धीमी होती है लेकिन जैसे जैसे आप इसके एपिसोड्स देखने लगते हैं ये आपको अपनी गिरफ्त में लेने लगता है. हालांकि शो में कुछ कमियां भी हैं लेकिन बेहतर स्टोरी लाइन और कलाकारों की दमदार एक्टिंग इन कमियों को ढक लेती है.
No comments:
Post a Comment