Sunday, 29 October 2017

जेट एयरवेज की फ्लाइट में बम की सूचना, इमरजेंसी लैंडिंग


READ MORE

मुंबई से दिल्ली के लिये रवाना हुई जेट एयरवेज की फ्लाइट में बम की सूचना के बाद विमान की अहमदाबाद में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है.मिली जानकारी के अनुसार जेट एयरवेज का 9W339 विमान रविवार आधीरात के बाद मुंबई से दिल्ली के लिये रवाना हुआ था. टेक ऑफ के बाद एक एयर होस्टेस जब प्लेन के वॉशरूम में गईं तो उन्हें वहां एक लेटर मिला. इस लेटर में लिखा था कि प्लेन में हाइजेकर्स और विस्फोटक हैं. एयर होस्टेस ने तुरंत इसकी जानकारी पायलट को दी. यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए पायलट ने इमरजेंसी लैंडिंग का फैसला किया. इसके बाद विमान को अहमदाबाद डाइवर्ट करने का फैसला किया गया.


अहमदाबाद में लैंडिंग के बाद प्लेन को अन्य विमानों से दूर एक रिमोट बे में खड़ा किया गया. सबसे पहले सभी यात्रियों को प्लेन से उतारा गया. इसके बाद सुबह करीब 8-9 बजे तक प्लेन की जांच की गई. बताया जा रहा है कि प्लेन में किसी तरह का विस्फोटक नहीं मिला है.


इस मामले की जांच शुरू हो गई है.




जेट एयरवेज का बयान
इस मामले में जेट एयरवेज ने कहा कि प्लेन में यात्रियों की सुरक्षा पर खतरे को देखते हुए सुरक्षा मानकों के आधार पर प्लेन की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई. एयरक्राफ्ट की अहमदाबाद में सुरक्षित लैंडिंग करवाई गई और उसे रिमोट बे में पार्क किया गया. सभी 115 यात्रियों और 7 क्रू मेंबर्स को प्लेन से सुरक्षित बाहर निकाला गया है.

No comments:

Post a Comment