Saturday, 28 October 2017

चर्चगेट स्टेशन पर बना महात्मा गांधी का विशाल म्यूरल


READ MORE

पश्चिम रेलवे स्टेशन की सुंदरता बढ़ने के लिय रेल्वे प्रशासन ने हर संभव प्रयास किए हैं. इस बार स्टेशन की इमारत को बाहर से सुंदर बनाने के लिए चर्चगेट स्टेशन की दिवार पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का एक विशाल म्यूरल बनाया गया है.36 स्टेशन को सुन्दर बनाने का प्रयास
पश्चिम रेल्वे में तकरीबन 36 स्टेशन को भीतर से सुन्दर बनाने के लिए पश्चिम रेलवे ने कई सारे प्रयास किये हैं, ताकि ट्रेन से सफर करने वाले यात्री सफर के दौरान स्टेशन की खूबसूरती का अनुभव उठा सके.


रेलवे स्टेशन को सुंदर बनाने के अनोखा कांसेप्टपश्चिम रेलवे प्रशासन अब इस प्रयास को रेलवे स्टेशन के बाहरी हिस्से में भी लाना चाहते है. इसी कोशिश को आगे बढ़ाते हुए पश्चिम रेलवे ने St+art फाउंडेशन और एशियन पेंट्स कंपनी के साथ जुड़कर एक अनोखे कांसेप्ट को खोज निकाला है.



स्ट्रीट आर्टिस्ट एडवार्डो कोबरा

एडवार्डो कोबरा ने बनाया महात्मा गांधी का म्यूरल
चर्चगेट स्टेशन की बाहरी दीवार जाने माने स्ट्रीट आर्टिस्ट एडवार्डो कोबरा द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का एक विशाल म्यूरल बनाया गया.


विश्वभर में अपने काम के लिए चर्चित हैं एडवार्डो
स्ट्रीट आर्टिस्ट एडवार्डो कोबरा ब्राज़ील देश के नागरिक है और विश्व मे अपने काम के लिए काफी चर्चित है. एडवार्डो ने इस से पहले कई देशों में अंतरराष्ट्रीय आइकॉन जैसे नेल्सन मंडेला, अल्बर्ट आइंस्टाइन, मलाला युसुफ़ज़ई के म्यूरल बनाये है.


पेंटिंग द्वारा शांति और प्यार का संदेश दिया जा रहा है
एडवार्डो के काम काफी प्रेरणा वाले रहे है. एडवार्डो st+art फाउंडेशन से जुड़े हुए हैं. इस प्रोजेक्ट में भी महात्मा गांधी की पेंटिंग द्वारा शांति और प्यार का संदेश दिया जा रहा है. यह म्यूरल महात्मा गांधी की 1940 की एक तस्वीर से प्रेरित है, जहां वह ट्रेन के 3rd क्लास डिब्बे से बाहर निकलते हुए नज़र आ रहे हैं.


बांद्रा और अंधेरी स्टेशन भी होंगे खूबसूरत
पश्चिम रेलवे प्रशासन ने पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर चर्चगेट स्टेशन का चुनाव किया है, और आने वाले दिनों में मुम्बई को दो और रेलवे स्टेशन, बांद्रा और अंधेरी स्टेशन को भी बाहरी तरफ से खूबसूरत बनाया जाएगा. धीरे धीरे पश्चिम रेलवे के सभी स्टेशन को खूबसूरत बना दिया जाएगा. इस प्रयास द्वारा रेलवे प्रशासन यात्रियों को प्रेरणा देने वाले सोशल मैसेज देना चाहते है, इसीलिए बाहरी खूबसूरती बढ़ाने के लिए ऐसे कांसेप्ट या सोशल आइकॉन/लीडर की पेंटिंग से सजाया जाएगा.


Article source: http://feedproxy.google.com/~r/ndtvkhabar/~3/bCcB7l5eSWc/story01.htm

No comments:

Post a Comment