Saturday, 28 October 2017

VIDEO: पत्रकारों से पीएम की 'मन की बात' : सरकार की अालोचना से अखबार भरे रहते हैं


READ MORE
 पीएम मोदी ने बीजेपी मुख्यालय में पत्रकारों के साथ दिवाली मिलन किया. पीएम मोदी के साथ बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह भी थे. वहां पत्रकारों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि उनकी पुरानी यादें ताजा हो गईं. साथ ही इस मौके पर पीएम ने कहा हर राजनीतिक दल में लोकतांत्रिक मूल्यों पर चर्चा होनी चाहिए. पीएम ने कहा देश में अधिकतर राजनैतिक दल का संवैधानिक रचना से अभी परिचित नहीं हुए हैं.

दिवाली मिलन समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अहम बातें:


-सरकार के लोगों की आलोचना से अखबार भरे रहते हैं

-पहले कभी -कभी हमें मीडिया में जगह मिल जाया करती थी

-मेरे काफी समय आप सबके साथ बीता है

-हमें आप लोगों से समय समय पर सुझाव मिलते रहे हैं

-आपका अपनापन बहुत उपकारक रहा है

-समय के साथ मीडिया का दायरा बढ़ता जा रहा है

-देश में राजनैतिक दलों का संवैधानिक रचना से अभी परिचित नहीं हुआ है


Article source: http://feedproxy.google.com/~r/ndtvkhabar/~3/bCcB7l5eSWc/story01.htm

No comments:

Post a Comment