Sunday, 29 October 2017

राजस्थान में राज्यसभा उपचुनाव के लिए अल्फोंस बीजेपी के उम्मीदवार


READ MORE

केंद्रीय मंत्री अल्फोंस कनन्नथानम 16 नवंबर को राजस्थान में होने वाले राज्यसभा उपचुनाव के लिए बीजेपी के उम्मीदवार होंगे.बीजेपी ने एक बयान में कहा कि पार्टी ने कनन्नथानम को राज्यसभा उपचुनाव के लिए अपना उम्मीदवार नामित किया है.


पूर्व केंद्रीय मंत्री एम वेंकैया नायडू के उप-राष्ट्रपति बनने के बाद राज्यसभा की ये सीट खाली हुई है.


इस उप चुनाव के लिए 30 अक्तूबर को अधिसूचना जारी होगी और नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि छह नवंबर होगी.पूर्व नौकरशाह अल्फोंस को पिछले महीने मोदी मंत्रिमंडल में शामिल किया गया. वो पर्यटन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) हैं.


Article source: https://hindi.news18.com/news/madhya-pradesh/indore/on-this-day-october-18-former-indian-spinner-narendra-hirwani-born-1140990.html

No comments:

Post a Comment