Saturday, 28 October 2017

नोटबंदी के लिए मुझ पर दबाव बनाया जाता तो मैं इस्तीफा दे देता: चिदंबरम


READ MORE

नोटबंदी को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने शनिवार को कहा कि अगर वित्त मंत्री के तौर पर इस कदम के लिए उन पर दबाव बनाया जाता तो वो इस्तीफा दे देते.उन्होंने जीएसटी को जल्दबाज़ी में लागू करने और बुलेट ट्रेन परियोजना को लेकर भी मोदी पर निशाना साधा.


चिदंबरम ने संवाददाताओं से कहा, ‘अगर मेरे प्रधानमंत्री मुझसे कहते कि नोटबंदी करो तो मैं उनको सलाह देता कि कृपया ऐसा मत करिए और अगर वो इस पर ज़ोर देते तो मैं इस्तीफा दे देता.’ जीएसटी की दर को अधिकतम 18 फीसदी रखने की पैरवी करे हुए पूर्व वित्त मंत्री ने कहा कि जीएसटी की कई दर नहीं होनी चाहिए.


विकास के गुजरात मॉडल को लेकर कटाक्ष करते हुए चिदंबरम ने कहा, ‘विकास पागल हो गया है.’ उन्होंने गुजरात और हिमचाल प्रदेश चुनाव के कार्यक्रमों का ऐलान एकसाथ नहीं करने को लेकर चुनाव आयोग की आलोचना की.


Article source: https://hindi.news18.com/news/entertainment/bollywood/ranveer-singh-attends-lakme-india-fashion-week-dressed-up-in-a-rainbow-1084099.html

No comments:

Post a Comment