READ MORE
जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में शनिवार को नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास संदिग्ध गतिविधियां देखी गयीं, जिसमें हुई गोलीबारी में सेना के दो जवान घायल हो गए. घटना तर्कुंदी क्षेत्र में एलओसी से सटे अग्रिम इलाकों में हुई.अधिकारी ने कहा, ‘हमें रिपोर्ट मिली है कि ये दुर्घटनावश चली गोली के चलते हुई थी.’ अधिकारी ने कहा कि अभी आगे की जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है. उन्होंने बताया कि घायल जवानों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
इससे पहले अगस्त महीने में पांच दिनों के अंदर नौ बार संघर्षविराम उल्लंघन हुआ है जहां दो जवानों और एक महिला की मौत हो गई. चार जवानों सहित पांच लोग इन हमलों में घायल हुए.
उल्लेखनीय है कि पाकिस्तान ने 13 अगस्त को कृष्णाघाटी, नौशेरा, मनकोट और उत्तर कश्मीर में चार बार संघर्षविराम का उल्लंघन किया था जिसमें तीन जवान घायल हो गए थे.पाकिस्तानी बलों ने 12 अगस्त को कृष्णाघाटी और पुंछ सेक्टरों में अग्रिम चौकियों और असैन्य क्षेत्रों पर गोलीबारी की थी जिसमें एक जूनियर कमीशंड ऑफिसर (जेसीओ) और एक महिला की मौत हो गई थी.
12 अगस्त को पाकिस्तानी सेना की गोलाबारी में गोहलाद कलरान की राकिया बी (40) के घर के पास एक गोला फटने से उनकी मौत हो गई थी. कृष्णाघाटी सेक्टर में पाकिस्तान की गोलीबारी में 12 अगस्त को नायब सूबेदार जगराम सिंह तोमर भी शहीद हो गए थे.
पाकिस्तानी बलों ने पुंछ जिले के कृष्णाघाटी सेक्टर में आठ अगस्त को भी गोलीबारी एवं गोलाबारी की थी जिसमें सिपाही पवन सिंह सुगरा गंभीर रूप से घायल हो गए थे और बाद में उन्होंने दम तोड़ दिया.
बारामूला जिले के उरी सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास पाकिस्तान बलों के संघर्षविराम उल्लंघन में सात अगस्त को सेना का एक जवान घायल हो गया था.
पाकिस्तानी बलों ने छह अगस्त को जम्मू-कश्मीर में राजौरी जिले के बाबा खोरी में नियंत्रण रेखा के पास भारतीय चौकियों पर गोलीबारी करके संघर्ष विराम का उल्लंघन किया.
नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तान की ओर से संघर्षविराम किए जाने की घटनाओं में वर्ष 2017 में बढ़ोतरी हुई है.
Article source: https://hindi.news18.com/news/nation/sushma-swaraj-again-supported-indians-who-had-lost-their-passport-in-foreign-countries-1149802.html
No comments:
Post a Comment