Saturday, 28 October 2017

सोनिया गांधी को मिली अस्पताल से छुट्टी


READ MORE

सोनिया गांधी की हालत में सुधार आ गया है, उन्हें शनिवार की शाम 4 बजे अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया और आराम करने की सलाह दी गई है. सर गंगाराम हॉस्पिटल ने इस बात की जानकारी दी है.बता दें कि शुक्रवार को सोनिया गांधी की तबीयत खराब होने की वजह से उन्हें दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती करवाया गया था. अस्पताल के सूत्रों के मुताबिक उन्हें पेट में तकलीफ की शिकायत के बाद अस्पताल लाया गया. उन्हें शिमला से एक एयर-एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया. सोनिया को शिमला से वापस लाने के लिए अस्पताल के डॉक्टरों के एक दल को भेजा गया था.


सर गंगाराम अस्पताल के चेयरमैन डी एस राना ने बताया कि श्रीमती गांधी को शुक्रवार की शाम करीब 5 बजे अस्पताल लाया गया. उन्हें पेट दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल लाया गया. इस बीच राहुल गांधी ने ट्टीट कर बताया कि पेट में इन्फेक्शन के कारण उन्हें शिमला से दिल्ली लाया गया. साथ ही उन्होंने लोगों को चिंता और प्यार के लिए शुक्रिया अदा भी किया.


मिली जानकारी के अनुसार सोनिया गांधी गुरुवार को शिमला में थीं. वह छराबड़ा में प्रियंका गांधी के घर के निर्माण कार्य का जायजा लेने शिमला आई थीं. यहां वह कुफरी के वाइल्ड फ्लावर होटल में ठहरी थीं. कांग्रेस के सूत्रों का कहना है कि उनकी हालत स्थिर है.यह भी पढ़ें:-
सोनिया गांधी की तबियत खराब, दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में भर्ती


Article source: https://hindi.news18.com/news/nation/sushma-swaraj-again-supported-indians-who-had-lost-their-passport-in-foreign-countries-1149802.html

No comments:

Post a Comment