READ MORE
गुजरात चुनावों से ठीक पहले प्रदेश के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने कांग्रेस के नेता अहमद पटेल पर सनसनीखेज आरोप लगाए हैं. रूपाणी ने कहा कि भरूच के अस्पताल से जिन आईएस आतंकियों की गिरफ्तारी हुई है, अहमद पटेल इस अस्पताल के ट्रस्टी रहे हैं. ये आतंकवादी इस अस्पताल में नियमित कर्मचारी थे. इतना ही नहीं दो दिन पहले ही अस्पताल प्रशासन ने उन दोनों से इस्तीफा ले लिया था. उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी व उपाध्यक्ष राहुल गांधी से मांग की है कि वो पटेल से इस्तीफा लें.हालांकि, कांग्रेस ने पटेल पर लगे इन आरोपों को बेबुनियाद बताया है. कांग्रेस के प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि भरूच में चैरीटेबल अस्पताल है. अहमद पटेल या उनके परिवार का कोई भी सदस्य इसका ना तो ट्रस्टी है ना ही लाभ के पद पर है. एटीएस ने जिस उग्रवादी को पकड़ा है वो 5 महीने काम करने के बाद नौकरी छोड़कर चला गया था.
उन्होंने आगे कहा कि बीजेपी और रूपाणी जी अपनी विफलताओं को छिपाने के लिए इस तरह का कुत्सित प्रयास कर रहे हैं. कांग्रेस का इतिहास उग्रवादियों को खिलाफ जंग से भरा हुआ है. उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि बीजेपी सरकार के नाक के नीचे से दाऊद की पत्नी भारत आकर चली जाती है और किसी को कानों कान खबर नहीं होती. उन्होंने कहा कि अगर एटीएस के पास सबूत हैं, तो कार्रवाई करें लेकिन किसी सम्मानित कांग्रेस के नेता पर आरोप न लगाएं.
इसी मामले पर भाजपा नेता और कैबिनेट मंत्री प्रकाश जावडेकर ने कहा कि चुनाव में भाजपा विकास के मुद्दे को लेकर लड़ रही है. कांग्रेस के पास मुद्दों का अभाव है. उनके पास कोई मुद्दा नहीं है. विकास से दूर-दूर तक उनका नाता नहीं है. आज जो तथ्य सामने आया है वो बहुत चौंकाने वाले हैं. उन्होंने कहा कि हम तो विकास के मुद्दे से भटकेंगे नहीं पर इसका खुलासा कांग्रेस को करना चाहिये कि आतंकवाद की लड़ाई में वो हमारे साथ हैं या वहां भी वो राजनीति कर रहे हैं.दूसरी ओर गुजरात प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष ने कहा कि अगर पटेल गुनहगार हैं तो कांग्रेस उन्हें फांसी की सजा देने के लिए तैयार है. आप देश को आंतकवाद से बचाओ. उन्होंने कहा कि बीजेपी लोगों को अंदर ही अंदर लड़ाने के लिए साजिश कर रही है जिससे लोगों का ध्यान दूसरी ओर ले जा सके.
ये भी पढ़ें-
गुजरात चुनाव के दौरान आतंकी हमले की आशंका, मोदी-योगी निशाने पर
‘मुझे मौत का सौदागर तक कहा, आपको याद है?’, मोदी का कार्यकर्ता को फोन
Article source: http://www.rediff.com/business/slide-show/slide-show-1-cricket-buff-technocrat-nadella-wears-many-a-hat/20140205.htm
No comments:
Post a Comment