READ MORE
चुनाव की तारीखों की घोषणा होते ही गुजरात की राजनीति गरमा गई है. मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने कांग्रेस नेता अहमद पटेल पर ISIS संदिग्ध से संबंध होने के आरोप लगाए हैं. रूपाणी ने कहा था कि भरूच के अस्पताल से जिन आईएस आतंकियों की गिरफ्तारी हुई है, अहमद पटेल उसके ट्रस्टी रहे हैं.अब अस्पताल प्रबंधन ने इसका जवाब दिया है. अस्पताल ने कहा है कि अहमद पटेल और उनके परिवार का इस मामले से कोई संबंध नहीं है. अस्पताल से जुड़े आयेश एन पटेल ने कहा कि संदिग्ध कासिम अस्पताल के कॉन्ट्रैक्ट पर एम्पलॉयी था. उसने 4 तारीख को रिजाइन किया था और अस्पताल ने उसे 24 को रिलीज कर दिया.
रूपाणी ने कहा था कि ये आतंकवादी अस्पताल के नियमित कर्मचारी थे. इतना ही नहीं दो दिन पहले ही अस्पताल प्रशासन ने उन दोनों से इस्तीफा ले लिया था. उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी व उपाध्यक्ष राहुल गांधी से मांग की है कि वो पटेल से इस्तीफा लें.
हालांकि, कांग्रेस ने पटेल पर लगे इन आरोपों को बेबुनियाद बताया है. कांग्रेस के प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि भरूच में चैरीटेबल अस्पताल है. अहमद पटेल या उनके परिवार का कोई भी सदस्य इसका न तो ट्रस्टी है न ही लाभ के पद पर है. एटीएस ने जिस उग्रवादी को पकड़ा है वो 5 महीने काम करने के बाद नौकरी छोड़कर चला गया था.उन्होंने आगे कहा कि बीजेपी और रूपाणी अपनी विफलताओं को छिपाने के लिए इस तरह का कुत्सित प्रयास कर रहे हैं. कांग्रेस का इतिहास उग्रवादियों को खिलाफ जंग से भरा हुआ है. उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि बीजेपी सरकार के नाक के नीचे से दाऊद की पत्नी भारत आकर चली जाती है और किसी को कानों कान खबर नहीं होती. उन्होंने कहा कि अगर एटीएस के पास सबूत हैं, तो कार्रवाई करें लेकिन किसी सम्मानित कांग्रेस के नेता पर आरोप न लगाएं.
Article source: http://www.jagran.com/punjab/ludhiana-14188680.html
No comments:
Post a Comment