Friday, 27 October 2017

VIDEO: चूहे ने की चोरी तो मालिक ने बांधकर पीटा


READ MORE

उत्पीड़न किसी का भी हो सकता है चाहे जानवर हो या इंसान. चूहों को मारने के लिए तो लोग हमेशा मिशन पर ही रहते हैं. मैसूर के एक दुकानदार मोहल्ली रमन्ना ने चूहों की उत्पात से तंग आकर एक चूहे को जार में रस्सी से बांध कर उसकी डंडे से पिटाई की.रमन्ना की दुकान पर मौजूद एक शख्स ने चूहे की पिटाई का विडियो बना लिया. रमन्ना ने चूहे की पिटाई इतनी जोर से की, कि जिस जार से चूहा बंधा वह नीचे गिर गया. रमन्ना का कहना है कि ये चूहा उसकी दुकान में आकर रोज नुकसान करता था इसलिए वह चूहे को ढूंढ रहा था.


वीडियो में रमन्ना बार-बार चूहे से कह रहा है कि फिर खाने पीने की चीजें खराब करेगा.


इस वीडियो को देखने के बाद एनिमल वेलफेयर ऑफिसर एंथोनी रूबिन ने कहा कि जानवरों के खिलाफ यह क्रूरता है और इससे उन्हें दुख पहुंचा है. ऐसे लोग समाज के लिए खतरा हैं और इन लोगों के खिलाफ एक्शन लेना चाहिए. किसी को भी जानवरों के साथ ऐसा व्यवहार करने का अधिकार नहीं है. 

No comments:

Post a Comment