READ MORE
मुंबई में फेरीवालों ने राज ठाकरे के खिलाफ ऐलान ए जंग का उद्घोष कर दिया है. राज ठाकरे की पार्टी एमएनएस के अत्याचारों से तंग आकर फेरीवालों ने फैसला किया है कि अब मिलकर राज का सामना किया जाएगा.पिछले कई वर्षों से मुंबई की सड़कों पर दुकान लगाने वाले फेरीवालों ने एमएनएस की यातनाओं से त्रस्त होकर राज ठाकरे के खिलाफ आरपार की लड़ाई का ऐलान कर दिया है. इसी सिलसिले में शनिवार को मुंबई में फेरीवालों की महासभा का आयोजन किया गया, जहां एकसाथ मिलकर राज का मुकाबला करने की रणनीति बनाने का ऐलान किया गया है.
संजय निरुपम ने इस सभा में एमएमएस की गुंडागर्दी के लिए सीएम और सरकार को जिम्मेदार ठहराया. वहीं, राज ठाकरे ने फिर एक बार उत्तर भारतीयों को निशाने पर लिया है.
राज ठाकरे ने छठ के बहाने आरोप लगाया है कि जितनी भीड़ छठ के दौरान मुंबई और आसपास के इलाके में देखने को मिलती है, उससे साफ है कि यूपी-बिहारी मुंबई पर कब्जा करना चाहते हैं.एलिफिंस्टन ब्रिज हादसे के बाद से ही राज ठाकरे के गुंडों ने मुंबई में कोहराम मचा रखा है. रेलवे स्टेशन परिसर में धंधा करने वाले फेरीवालों की जमकर पिटाई कर रहे हैं. फेरीवालों ने साफ कर दिया है कि अगर उन्हें सुरक्षा नहीं दी जाएगी, तो अब वो खुद अपनी सुरक्षा के लिए राज के गुंडों से मुकाबला करेंगे.
प्रशासन ने टकराव की स्थिति को देखते हुए पुलिस कर्मियों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं.
ये भी पढ़ें: गुजरात के हॉस्पिटल में 24 घंटे में 9 बच्चों की मौत, सरकार पर उठे सवाल
Article source: http://aajtak.intoday.in/story/pakistan-70th-independence-day-tedu-1-946574.html
No comments:
Post a Comment