READ MORE
बीजेपी के महासचिव और जम्मू कश्मीर बीजेपी के प्रभारी राम माधव ने कहा है कि सरकार कश्मीर मुद्दे को लेकर सभी पक्षों से बातचीत को तैयार है. श्रीनगर में राम माधव से जब पूछा गया कि क्या बातचीत के लिए नियुक्त दिनेश्वर शर्मा हुर्रियत से भी बात करेंगे तो राम माधव ने कहा कि सरकार सभी पक्षों से बात करने के लिए तैयार है लेकिन देखना होगा कि क्या हुर्रियत बातचीत को तैयार है या नहीं.पाकिस्तान से बातचीत के सवाल पर राम माधव ने कहा कि इस बार यह घोषणा की गई है कि दिनेश्वर शर्मा जम्मू-कश्मीर में सभी पक्षों के साथ वार्ता करेंगे.
कल सीएनएन न्यूज़ 18 से ख़ास बातचीत में भी माधव ने कहा था, ‘अगर हुर्रियत सामने आकर वार्ताकार से बातचीत करना चाहती है, तो मुझे पूरा विश्वास है कि वो भी खुले दिल से बात करेंगे.’ गौर हो कि कश्मीर में बातचीत को शुरू करने के लिए भारत सरकार ने पूर्व आईबी चीफ दिनेश्वर शर्मा को नियुक्त किया है.
<!–//player.h-cdn.com/loader.js?customer=ibnlive18news
//hap.h-cdn.com/hola_jwplayer_hls.min.js?customer=network18–>
ऐसा पहली बार नहीं है कि जम्मू कश्मीर के प्रभारी राम माधव ने हुर्रियत से बातचीत करने का इशारा दिया हो. अक्टूबर में न्यूज 18 को दिये गये इंटरव्यू में भी हुर्रियत के प्रति रूख़ में बदलाव साफ़ देखा गया था. इस इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि हुर्रियत अगर बातचीत करना चाहता है तो खुद आगे आए.हाल ही में देश के पूर्व गृह मंत्री पी.चिदंबरम कश्मीर पर दिये बयान पर सरकार के निशाने पर आये थे. पी.चिदंबरम ने कहा था किजम्मू और कश्मीर के लोग आजादी की मांग करते हैं तो इसका मतलब होता है वो स्वायत्ता चाहते हैं.जिसके जवाब में राम माधव ने कहा था कि कश्मीर के मौजूदा हालत के लिए देश चिदंबरम और कांग्रेस की गलतियों ही जिम्मेदार हैं.कश्मीर मसले पर हमें चिदंबरम से सलाह की जररत नहीं है.
देखिये पूरी रिपोर्ट
Article source: http://aajtak.intoday.in/story/pakistan-70th-independence-day-tedu-1-946574.html
No comments:
Post a Comment