READ MORE
मुंबई में फेरीवालों ने एमएनएस प्रमुख राज ठाकरे के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. शनिवार को मुंबई के मलाड में फेरीवालों ने मनसे के पांच कार्यकर्ताओं की जमकर पिटाई की. जिसके बाद घायल कार्यकर्ताओं को अस्पताल में भर्ती करवाया गया. वहीं, पुलिस ने चार फेरीवालों को हिरासत में ले लिया है.दरअसल, शनिवार को मुंबई के मलाड में मनसे के खिलाफ फेरीवाले इकट्ठे हुए थे. तभी कुछ मनसे कार्यकर्ता वहां पहुंचे और बलपूर्वक उनकी रैली रोकने की कोशिश की. इस दौरान फेरीवालों ने उनकी जमकर पिटाई की. हालांकि, मामले की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने चार फेरीवालों को हिरासत में लिया और घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया.
गौरतलब है कि मुंबई में फेरीवाले राज ठाकरे के खिलाफ इक्ट्ठे हो गए हैं. एमएनएस के कार्यकर्ताओं के उत्पात से तंग आकर फेरीवालों को सीधी लड़ाई लड़नी पड़ रही है.
हालांकि, फेरीवालों पर मनसे के कार्यकार्ताओं का अत्याचार नया नहीं है. अक्सर सड़कों पर दुकान लगाने वाले फेरीवालों को उनकी गुंडागर्दी का सामन करना पड़ता है. इसी सिलसिले में शनिवार को मुंबई में फेरीवालों को एक महासभा का आयोजन कर संगठित होने की राणनीति बनानी पड़ी. कांग्रेस नेता संजय निरुपम ने इस सभा में एसएमएस की गुंडागर्दी के लिए सीएम और सरकार को जम कर कोसा.एमएनएस के अध्यक्ष राज ठाकरे ने इसी बीच फिर एक भड़काऊ बयान दिया है. उन्होंने कहा है कि छठ के बहाने बिहारी और यूपी वाले मुंबई को कब्जाना चाहते हैं.
ध्यान देने वाली बात यह है कि एल्फ़िंस्टन ब्रिज हादसे के बाद से ही राज ठाकरे के पार्टी कार्यकर्ताओं ने मुंबई में कोहराम मचा रखा है. रेलवे स्टेशन परिसर में अपना धंधा करने वाले फेरीवालों की जमकर पिटाई कर रहें हैं.
इधर, फेरीवालों ने साफ कर दिया है कि अगर उन्हें सुरक्षा नहीं दी जायेगी तो अब वो खुद अपनी सुरक्षा के लिये मनसे कार्यकर्ताओं से मुकाबला करेंगें. पुलिस ने टकराव की स्थिती को देखते हुए पुलिसकर्मीयों को अलर्ट रहने का निर्देष दिया है.
Article source: https://hindi.news18.com/news/nation/sushma-swaraj-again-supported-indians-who-had-lost-their-passport-in-foreign-countries-1149802.html
No comments:
Post a Comment