Sunday, 1 October 2017

VIDEO: 30 साल सेना को देने वाले अजमल अब खुद को भारतीय साबित करने की लड़ाई लड़ेंगे


READ MORE
 असम से एक हैरान करने वाली खबर आई है. सेना के एक रिटायर्ड अधिकारी को 30 साल देश की सेवा करने के बाद अपनी नागरिकता साबित करने के लिए नोटिस भेजा गया है. गुवाहाटी के मोहम्मद अज़मल हक़ को विदेशी मामलों के ट्राइब्यूनल से एक नोटिस मिला है. इसमें उन्हें 'संदिग्ध वोटर' श्रेणी में रखते हुए ट्राइब्यूनल कोर्ट के सामने पेश होने को कहा गया है.

नोटिस में हक़ से ट्राइब्यूनल के समक्ष दस्तावेज जमा कर अपनी नागरिकता साबित करने को कहा गया है. हक के मुताबिक ये नोटिस उन्हें देर से मिला और इस वजह से पेशी की पहली तारीख 11 सितंबर को ट्राइब्यूनल के सामने हाजिर नहीं हो सके उन्होंने बताया कि अब वो 13 अक्टूबर को पेश होंगे.


Article source: http://www.jagran.com/delhi/new-delhi-city-16489296.html

No comments:

Post a Comment