Sunday, 1 October 2017

एल्फिन्स्टन हादसा: लाशों के बीच दबी थी लड़की, बचाने की जगह छेड़ रहे थे लोग


READ MORE

29 सितंबर को मुंबई के उपनगरीय एल्फिन्स्टन स्टेशन में हुए भगदड़ हादसे से जुड़ा एक वीडियो सामने आया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि कई लाशों के बीच एक लड़की दबी हुई है. लेकिन इसके बाद का दृष्य बेहद हैरान कर देने वाला है.अपनी आखिरी सांसे गिनती वीडियो में दिख रही लड़की सामने खड़े एक लड़के से मदद मांगती है. लड़का मदद मांगने वाली को मदद करने के बजाए उसे छेड़ता है. उसे मॉलेस्ट करता है. कुछ ही सेकेंड बाद लड़की मर जाती है.


अंग्रेज़ी अख़बार ‘द हिंदू’ की ख़बर के मुताबिक वहां कई घायलों और मृतकों के पर्स और गहनें लोगों ने छीन लिए. ऐसे में इस वीडियो का सामने आना वाकई शर्मनाक है.


कुछ लोगों ने मरने वालों की मदद की जगह उनका मॉलेस्टेशन किया. इस वीडियो के शेयर होने के बाद से लोगों में काफी गुस्सा है. मुंबई रेलवे पुलिस के गवर्नर ने इस मामले में मुंबई पुलिस के साथ मिलकर जांच शुरू करने की बात कही है.


Article source: http://www.jagran.com/delhi/new-delhi-city-16489296.html

No comments:

Post a Comment