Friday, 27 October 2017

VIDEO: इन 58 देशों में बिना वीजा घूम सकते हैं भारतीय!


READ MORE

विदेश घूमने का ख़याल आते ही आपके सामने पहला सवाल होता है कि आखिर वीजा कैसे मिलेगा. लेकिन क्या आपको पता है कि दुनिया में 58 ऐसे देश हैं जहां भारतीयों को बिना वीजा या फिर कुछ ही मिनटों में वीजा ऑन अराइवल मिल जाता है.इनमें से ज्यादातर देशों में वीजा ऑन अराइवल के लिए किसी तरह की फीस भी नहीं है. इनमें से कुछ देशों की करंसी रुपये की तुलना में बेहद सस्ती है जो आपकी जेब के भी मुफीद साबित होगी. आइए जानते हैं इन देशों के बारे में..


1. थाईलैंड



भारतीयों को सिर्फ 2000 रुपये में 15 दिन के लिए वीजा ऑन अराइवलकरंसी: 1 थाई भाट = 1.95 रुपये2. मालदीव
90 दिन के लिए वीजा ऑन अराइवल
करंसी: 1 मालदिवियन रुपया = 4.21 रुपये


3. मॉरीशियस
फ्री में 60 दिन के लिए वीजा ऑन अराइवल
करीब 6000 रुपये और कंफर्म रिटर्न टिकट होना ज़रूरी
करंसी: अमेरिकी डॉलर


4. भूटान
फ्री में 30 दिन के लिए वीजा ऑन अराइवल
करंसी: 1 भूटानी रुपया = 1 रुपया


5. श्रीलंका
30 दिन के लिए वीजा ऑन अराइवल
करंसी: 1 रुपया = 2.38 श्रीलंकन रुपया


6. इंडोनेशिया
1600 रुपये में 30 दिन के लिए वीजा ऑन अराइवल
करंसी: 1 रुपया = 209 इंडोनेशियन रुपया


7. एल सल्वाडोर
700 रुपए में 90 दिन के लिए वीजा ऑन अराइवल
ये वीजा ग्वाटामेला और होंडूरस में भी वैलिड है
करंसी: अमेरिकी डॉलर


8. सेशेल्स
फ्री में 90 दिन के लिए वीजा ऑन अराइवल
करंसी: 1 SCR = 4.73 रुपये


9. हैती
फ्री में 90 दिन के लिए वीजा ऑन अराइवल
करंसी: 1 रुपया = 1 हैतियन गौर्ड


10. वेनुआतु
कंफर्म रिटर्न टिकट के साथ 30 दिन के लिए वीजा ऑन अराइवल
करंसी: 1 रुपया = 1.4 वेनुआतु वातु


11. ग्रेनेडा
फ्री में 90 दिन के लिए वीजा ऑन अराइवल
करंसी: 1 ईस्ट कैरेबियन डॉलर = 24 रुपए


12. मेडागास्कर
फ्री में 30 दिन के लिए वीजा ऑन अराइवल
करंसी: अमेरिकी डॉलर


13. कोमोरॉस
3200 रुपए में 45 दिन के लिए वीजा ऑन अराइवल
करंसी: अमेरिकी डॉलर


14. डॉमिनिका
फ्री में 180 दिन के लिए वीजा ऑन अराइवल
करंसी: 1 ईस्ट कैरेबियन डॉलर = 24 रुपए


15. जमैका
रिटर्न टिकट के साथ 14 दिन के लिए किसी वीजा की ज़रुरत नहीं
करंसी: 1 रुपया = 2.1 जमैकन डॉलर


16. माइक्रोनेशिया
फ्री में 30 दिन के लिए वीजा ऑन अराइवल
करंसी: अमेरिकी डॉलर


17. सेंट लूसिया
3200 रुपए में 6 हफ़्तों के लिए वीजा ऑन अराइवल
करंसी: 1 ईस्ट कैरेबियन डॉलर = 24 रुपए


18. तुवालु
फ्री में 30 दिन के लिए वीजा ऑन अराइवल
करंसी: 1 ऑस्ट्रेलियन डॉलर = 50 रुपए


19. जॉर्डन
3600 रुपए में 14 दिन के लिए वीजा ऑन अराइवल
करंसी: 1 जॉर्डन दिनार = 90 रुपए


20. केन्या
ऑनलाइन फ्री वीजा की व्यवस्था
करंसी: 1 रुपया = 1.6 केन्याई शिलिंग


21. फिजी
कंफर्म रिटर्न टिकट के साथ फ्री में 4 महीने के लिए वीजा ऑन अराइवल
करंसी: 1 फिजी डॉलर = 32 रुपए


22. कंबोडिया
1300 रुपए में 30 दिन के लिए वीजा ऑन अराइवल
करंसी: 1 रुपया = 62 कंबोडियन रियाल


23. हॉन्ग कॉन्ग
फ्री में 14 दिन के लिए वीजा ऑन अराइवल
करंसी: 1 हॉन्ग कॉन्ग डॉलर = 8 रुपए


24. मकाऊ
फ्री वीजा
करंसी: 1 मकाऊ पटाका = 8 रुपए


25. नेपाल
वीजा की ज़रुरत नहीं
करंसी: 1 रुपया = 1.6 नेपाली रुपया


26. लाओस
2600 रुपए में 30 दिन के लिए वीजा ऑन अराइवल
करंसी: 1 रुपया = 128 लाओ किप


27. तिमोर लेस्ट
2000 रुपए में 30 दिन के लिए वीजा ऑन अराइवल
करंसी: अमेरिकी डॉलर


28. टोगो
रिटर्न टिकट के साथ 7 दिन के लिए वीजा ऑन अराइवल
करंसी: 1 रुपया : 8.67 सेंट्रल अफ्रीकन फ्रैंक


29. इथियोपिया
3200 रुपए में 30 दिन के लिए वीजा ऑन अराइवल
करंसी: 1 इथियोपियन बिर = 2.4 रुपए


30. तंजानिया
6500 रुपए में 30 दिन के लिए वीजा ऑन अराइवल
करंसी: 1 रुपया = 35 तंजानियन शिलिंग


31. युगांडा
3200 रुपए में 30 दिन के लिए वीजा ऑन अराइवल
करंसी: 1 रुपया = 56 युगांडा शिलिंग


32. गिनी बिसाऊ
6500 रुपए में 30 दिन के लिए वीजा ऑन अराइवल
करंसी: 1 रुपया = 9 वेस्ट अफ्रीकन फ्रेंक


33. केप वर्ड
2000 रुपए में वीजा ऑन अराइवल
करंसी: 1 रुपया = 1.4 केप वर्डे


34. बुरुंडी
फ्री में 30 दिन के लिए वीजा ऑन अराइवल
करंसी: 1 रुपया = 26 बुरुंडियन फ्रेंक


35. इक्वाडोर
रिटर्न टिकट के साथ 90 दिन तक वीजा फ्री
करंसी: अमेरिकी डॉलर


36. बोलीविया
6500 रुपए में 90 दिन के लिए वीजा ऑन अराइवल
करंसी: 1 बोलिवियन = 10 रुपए


37. सेंट विन्सेंट एंड ग्रेनेडंस
30 दिन के लिए वीजा फ्री
करंसी: 1 ईस्ट कैरेबियन डॉलर = 25 रुपए


38. सेंट कीट्स एंड नेविस
3 महीने तक वीजा फ्री
करंसी: 1 ईस्ट कैरेबियन डॉलर = 25 रुपए


39. त्रिनिदाद एंड टोबैगो
90 दिन तक वीजा फ्री
करंसी: 1 त्रिनिदाद डॉलर = 10 रुपए


40. सामोआ
एंट्री परमिट के साथ 60 दिन वीजा फ्री
करंसी: 1 सामोअन ताला = 26 रुपए


41. पलाऊ
3200 रुपए में 30 दिन के लिए वीजा ऑन अराइवल
करंसी: अमेरिकन डॉलर


42. सूरीनाम
2300 रुपए में 90 दिन के लिए टूरिस्ट कार्ड
करंसी: अमेरिकन डॉलर


43. सेनेगल
90 दिन तक वीजा फ्री
करंसी: अमेरिकन डॉलर


44. मलावी
फ्री में 30 दिन के लिए वीजा ऑन अराइवल
करंसी: 1 रुपया = 11 मलावियन


45. मार्शल आइलैंड
फ्री में 90 दिन के लिए वीजा ऑन अराइवल
करंसी: अमेरिकन डॉलर


46. मॉरिटीनिया
3200 रुपए में वीजा ऑन अराइवल
करंसी: 1 रुपया = 6 मॉरिटीनियन


47. ताजिकिस्तान
ऑनलाइन फ्री वीजा मिल जाएगा
करंसी: 1 ताजकिस्तानी सोमोनी = 8 रुपए


48. म्यांमार
ऑनलाइन फ्री वीजा मिल जाएगा
करंसी: 1 रुपया = 21 म्यांमार क्यात


49. बहरीन
कंफर्म टिकट के साथ ऑनलाइन फ्री वीजा
करंसी: 1 बहरीन दिनार = 172 रुपए


50. कोट डिवोर
ऑनलाइन फ्री वीजा मिल जाएगा
करंसी: 1 रुपया = 9 वेस्ट अफ्रीकन फ्रेंक


51. एंटीगुआ एंड बारबुडा
फ्री में वीजा ऑन अराइवल
1 ईस्ट कैरेबियन डॉलर = 24 रुपए


52. गाबोन
ऑनलाइन फ्री वीजा मिल जाएगा
करंसी: अमेरिकन डॉलर


53. जॉर्जिया
ऑनलाइन फ्री वीजा मिल जाएगा
करंसी: 1 जॉर्जियन लारी = 25 रुपए


54. मलेशिया
6500 रुपए में वीजा ऑन अराइवल
करंसी: 1 मलेशियन रिंगिट = 15 रुपए


55. रवांडा
ऑनलाइन फ्री वीजा मिल जाएगा
करंसी: 1 रुपया = 13 रवांडन फ्रेंक


56. साओ तोमे एंड प्रिनचिपी डोबरा
ऑनलाइन फ्री वीजा मिल जाएगा
करंसी: 1 रुपया = 322 साओ रुपया


57. जांबिया
ऑनलाइन फ्री वीजा मिल जाएगा
करंसी: 1 रुपया = 154 जांबियन


58. ज़िंबाब्वे
ऑनलाइन फ्री वीजा मिल जाएगा
करंसी: अमेरिकन डॉलर

No comments:

Post a Comment