Friday, 27 October 2017

राष्ट्रगान के लिए राष्ट्रपति भवन के कार्यक्रम का बदला समय


READ MORE

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा राष्ट्रपति भवन ने उनकी शिरकत वाले कार्यक्रमों के समय में कुछ बदलाव कर यह सुनिश्चित किया है कि राष्ट्रगान के दौरान अतिथियों की मौजूदगी बनी रहे.बदले हुए कार्यक्रम के मुताबिक धन्यवाद प्रस्ताव राष्ट्रपति के संबोधन के पहले होगा, ताकि श्रोता राष्ट्रगान के दौरान मौजूद रहें.


केरल सरकार द्वारा उन्हें सम्मानित करने के लिए आयोजित नागरिक अभिनंदन में उन्होंने कहा, यह एक छोटा सा बदलाव है जिसे हमने विभिन्न हलकों से प्राप्त हुए सुझावों के आधार पर अपनाया है.


उन्होंने कहा, अमूमन, ऐसे कार्यक्रमों में धन्यवाद प्रस्ताव मुख्य अतिथि के संबोधन के बाद होता है. लेकिन मेरे तीन महीने के कार्यकाल में राष्ट्रपति भवन को कई सुझाव मिले.लोगों ने राष्ट्रपति से कहा कि सर जब आप अपना संबोधन खत्म करते हैं, लोग खड़े हो जाते हैं और राष्ट्रगान की भी परवाह नहीं करते और धन्यवाद प्रस्ताव सुने बिना ही जाने की कोशिश करते हैं. इस तरह हमारे लोग राष्ट्रगान के प्रति सम्मान नहीं दिखाते.

No comments:

Post a Comment