READ MORE
पूरे विश्व में अपनी साख गवां चुकी पाकिस्तान की सेना ने एक और झूठा दावा पेश किया है कि उसने भारत के एक खुफिया ड्रोन को धराशायी कर दिया है. जी हां, अमेरिका-भारत की सामरिक दोस्ती से डरे पाकिस्तान ने एक और नापाक चाल चलते हुए फिर से कोरा झूठ बोला है.
भारत और अमेरिका के बीच हुए ‘ड्रोन डील’ से पाकिस्तान इतना डरा हुआ है कि उसकी सेना एक ट्वीट के जरिए फर्जी दावा किया है कि उसने एक भारतीय ड्रोन को मार गिराया है, जबकि असल सच्चाई है कि अभी कोई ड्रोन भारत में आया ही नहीं है.
अमेरिका ने भारत को अभी आर्म्ड ड्रोन देने पर आखिरी फैसला नहीं किया है लेकिन उससे पहले ही पाकिस्तानी सेना ने घबराहट में झूठा दावा किया है कि उसने भारत के एक खुफिया ड्रोन को धराशायी कर दिया है.
इस मामले में पाकिस्तान आर्मी के प्रवक्ता मेजर जनरल आसिफ गफूर ने एक ड्रोने की फोटो ट्वीट करते हुए कहा है कि एलओसी पर राक्छिकरी सेक्टर में निगरानी कर रहे भारत के एक क्वॉडकॉप्टर को पाक आर्मी के शूटरों ने गिरा दिया है.
पाक आर्मी ने डीजेआई कंपनी की ड्रोन की जो तस्वीर जारी की है दरअसल वो बच्चों को खेलने वाला एक खिलौना ड्रोन है और ये ड्रोन किसी को भी आसानी से मिल जाता है. पाक आर्मी की इस सफेद झूठ से पहले पाकिस्तान फॉरेन मिनिस्ट्री के प्रवक्ता नफीस जकारिया ने शुक्रवार को ही कहा था कि आर्म्ड ड्रोन का मिलिट्री गलत इस्तेमाल कर सकती है. हमने हमेशा कहा है कि इंटरनेशनल लेवल पर जब भी आर्म ट्रांसफर हों तो उस इलाके के हालात को ध्यान में रखा जाए.
पाक की ये सब पैंतरेबाजी तब सामने आने लगी है जब भारत को अमेरिका से ड्रोन मिलने के संकेत मिलने लगे हैं. पाकिस्तान चाहता है कि किसी तरह से भारत अमेरिका से ये ड्रोन हासिल न कर सके और इसी के तहत वो दबाव बढ़ाने में जुटा है.
गौरतलब है कि भारत को अमेरिका से प्रिडेटर सी एवेंजर ड्रोन मिलने की संभावना है. इसमें टर्बोफैन इंजन और स्टील्थ एयरक्राफ्ट के तमाम फीचर हैं. प्रिडेटर सी एवेंजर अपने टारगेट पर सटीक निशाना लगाता है. इसमें राडार से बचने के लिए एस शेप्ड एक्जॉस्ट भी लगाए गए हैं.
ऑटोमैटिक लोडिंग सॉल्युशन सिस्टम भी इसमें मौजूद है और उड़ान भरने के बाद ये 2900 किलोमीटर तक 35 घंटे हवा में उड़ सकता है. इस पर लगभग 6500 पाउंड का भार भी आराम से रखा जा सकता है.
Article source: https://hindi.news18.com/news/nation/6-female-officers-team-of-indian-navy-to-go-for-world-tour-1081358.html
No comments:
Post a Comment