Sunday, 29 October 2017

अठावले का सुझाव- दलित लड़की से शादी करें राहुल गांधी


READ MORE

केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने आज सुझाव दिया कि कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को दलित लड़की से शादी करना चाहिए क्योंकि इस समुदाय के साथ बस खाना खा लेने भर से जातिवाद नहीं हटाया जा सकता है.राहुल गांधी ने हाल ही में शादी से जुड़े एक प्रश्न के उत्तर में कहा था, ‘यह पुराना प्रश्न है मैं तकदीर में यकीन करता हूं. जब होगी, तब होगी.’ भाजपा नीत राजग के घटक रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के अगुवा दलित नेता अठावले ने कहा कि वह कांग्रेस नेता को जोड़ी ढूढ़ने में मदद करेंगे.


सामाजिक न्याय राज्य मंत्री ने पूर्व महाराष्ट्र के अकोला में संवाददाताओं से कहा, ‘वह (गांधी) कभी-कभी दलित लोगों के घर जाते है और उनके साथ खाना खाते हैं. मैं सोचता हूं कि उन्हें एक दलित लड़की से शादी कर लेनी चाहिए. यदि जरूरत पड़ी तो मैं उनके लिए जोड़ी ढूढ़ने में मदद करुंगा.’


वैसे उन्होंने यह भी कहा, ‘मेरा इरादा उनका अपमान करने का नहीं है लेकिन मैं देश के सामने एक आदर्श पेश करने के लिए इसका (अंतरजातीय विवाह) का प्रस्ताव रख रहा हूं. मैंने एक ब्राह्मण लड़की से शादी की है जो जातिगत बाधाएं तोड़ने के लिए बीआर अंबेडकर के हल के अनुरुप है. बस साथ खाना खाने से यह (जातिवाद हटाना) हासिल नहीं किया जा सकता.’उन्होंने कहा, ‘वह(राहुल गांधी) अब पप्पू नहीं रहे. वह विश्वास से भरे दिखते हैं और आशा है कि वह अच्छा नेता हो सकते है.’


ये भी पढ़ें
राहुल गांधी ने ऐसे बताया कौन करता है उनके लिए ट्वीट्स?
दिल जीत रहे हैं ‘न्यू एंड इम्प्रूव्ड’ राहुल गांधी


Article source: https://hindi.news18.com/news/nation/6-female-officers-team-of-indian-navy-to-go-for-world-tour-1081358.html

No comments:

Post a Comment