READ MORE
गुजरात में विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने कांग्रेस के दिग्गज नेता अहमद पटेल पर बड़ा हमला किया है. मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने आरोप लगाया है कि एटीएस ने जिन दो आतंकियों को गिरफ्तार किया है उसमें से एक भरुच के उस अस्पताल में नौकरी करता था जिसके ट्रस्टी खुद अहमद पटेल हैं.
वहीं दूसरी तरफ इस सियासी घमासान के बीच भरूच के उस अस्पताल के भी बयान आज गया है जिसमें संदिग्ध आतंकी कासिम काम करता था. अस्पताल का कहना है कि अहमद पटेल का सरदार पटेल अस्पताल से कोई संबंध नहीं है. अस्पताल के ट्रस्टी के मुताबिक उन्होंने कामिस को कॉन्ट्रैक्ट पर रखा था. अस्पताल प्रशासन के मुताबिक कासिम ने 4 अक्टूबर को ही इस्तीफा दे दिया था लेकिन उसे 24 अक्टूबर को रिलीज किया गया.
No comments:
Post a Comment