Saturday, 28 October 2017

दिल जीत रहे हैं 'न्यू एंड इम्प्रूव्ड' राहुल गांधी


READ MORE

कभी वह सोशल मीडिया पर पप्पू थे, राजनीतिक तौर पर सर्वाधिक प्रताड़ित चेहरा लेकिन आज वह अपने विरोधियों को जैसे उनके ही हथियार से परास्त करते दिख रहे हैं. आज उनके ट्वीट्स सबसे ज्यादा रीट्वीट हो रहे हैं. सबसे ज्यादा लाइक किये जा रहे हैं. ये करिश्मा नहीं है बल्कि एक बड़ा बदलाव है.दरअसल राहुल बदल गए हैं. उनकी बात अब सिर्फ मजाक नहीं लोगों के दिलों तक उतर रही है. ये कहना है कांग्रेस के एक सीनियर लीडर का. वह दावा करते हैं कि कांग्रेस ने कुछ दिनों में ही सोशल मीडिया वार को बीजेपी के खिलाफ मोड़ दिया है. कोई शक नहीं कि इसके पीछे कांग्रेस की सोशल मीडिया टीम का बड़ा और मजबूत रोल है. कांग्रेस की डिजिटल एंड सोशल मीडिया हेड दिव्या स्पंदना और उनकी टीम ने राहुल का अवतार बदल दिया है.


कांग्रेस के इस पूर्व मंत्री का कहना है कि आज ‘विकास पागल हो गया है’, ‘गब्बर सिंह टैक्स’, ‘2017 बीजेपी के लिये खतरा’ जैसे नारे सोशल मीडिया पर सिर चढ़ कर बोल रहे हैं. तो इसकी वजह ये कि वे सिर्फ जुमले नहीं बल्कि सच्चाई है. संगठन के स्तर पर बात करते हुए वे कहते हैं कि राहुल एक तरह से पार्टी अध्यक्ष बनने की पूरी तैयारी कर चुके है. उन्होंने सोशल मीडिया में ही नहीं संगठन में भी बदलाव के काम शुरू कर कर दिये हैं. वह किसी घिरे हुए नेता की तरह नहीं दिखते. वह जिद के पक्के है. वह अपनी कोर टीम से फीडबैक लेते हैं लेकिन राय अपनी खुद की रखते हैं. उनका अपना एक ग्रुप तैयार हो चुका है. जो संगठन से अलग नेताओं से अलग उन्हें फीडबैक देता है. शायद आज इसीलिए कोई दावे से नहीं कह सकता कि वह राहुल का खास है.




कई वरिष्ठ नेताओं को आज राहुल में राजीव की छवि दिखती है. खास तौर पर जब वे पार्टी के सीनियर लीडर्स से मिलते हैं. नेताओं का कहना है कि वह खुद ज्यादा बोलने की बजाय सुनने को अहमियत देते हैं. ये ही अंदाज कभी राजीव का था. अभी पिछले दिनों वे नार्वे में ओस्लों में मेयर से बंद गले के सूट में मिले तो सोशल मीडिया में उन्हें चाहने वालों की बाढ़ आ गई. इस सूट में वे बिलकुल राजीव की तरह दिख रहे थे.संगठन से जुडे एक नेता का कहना है कि उन्होंने कैलिफोर्निया के बर्कले यूनिवर्सिटी में उस जगह पर स्पीच दी जहां पर कभी पंडित नेहरू ने एड्रेस किया था. उन्होंने बहुत ही संजीदगी से अपनी बात कही. जिसे सराहा भी गया. कांग्रेस के नजदीकी सूत्र दावा करते हैं कि सैम पित्रोदा, शशि थरूर और युवा नेता मिलिंद देवड़ा उनके लिए एक खास टीम की तरह हैं. वे उनसे लगातार बात करते हैं, और कई बार अपनी स्पीच पर भी चर्चा करते हैं.उनकी बात सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर बेहतर ढंग से जाये इसलिए बाकायदा पंच लाइनों पर काम हो रहा है. वे पिछले दिनों उन्होंने बहुत हल्के-फुल्के अंदाज में पीएम मोदी पर चुटली ले ली. उन्होंने कहा, ‘उनका सीना तो 56 इंच का है लेकिन दिल बहुत छोटा है.’


राहुल गांधी के एक करीबी नेता का कहना है कि हमने तय किया है कि राहुल पुरे चुनाव में एक भी बात ऐसी बात न कहें जो उन्हें कमतर नेता के बतौर आंकती हो. हम चुनाव लड़ रहे है कोई दुश्मनी नहीं निभा रहे. मध्यप्रदेश के कांग्रेस प्रवक्ता केके मिश्रा ने स्वीकार किया कि अब गुजरात चुनाव के बाद मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, जैसे तमाम राज्यों पर फोकस किया जा रहा है. यहां विधानसभा के लेवल पर सोशल मीडिया टीम को बनाने के निर्देश दिए गए हैं.

No comments:

Post a Comment