Wednesday, 1 November 2017

2 नवंबर को दिल्ली में होगी आप की राष्ट्रीय परिषद की बैठक


READ MORE

आम आदमी पार्टी की राष्ट्रीय परिषद की बैठक का आयोजन 2 नवंबर को राजधानी दिल्ली में किया जाएगा. ये बैठक सुबह 9 बजे से शुरू होगी जिसमें पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल समेत सभी वरिष्ठ नेता और अलग-अलग राज्यों से आए राष्ट्रीय परिषद के सदस्य शामिल रहेंगे. बैठक को पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल समेत पार्टी के दूसरे वरिष्ठ नेता सम्बोधित करेंगे.पार्टी की राष्ट्रीय परिषद की बैठक में पार्टी के सांगठनिक ढांचे को और मजबूत करने पर सभी सदस्य चर्चा करेंगे और साथ ही देश में राष्ट्रीय परिदृश्य के वर्तमान मुद्दों पर भी मंथन किया जाएगा. इस बैठक को अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया, गोपाल राय, संजय सिंह और आशुतोष सम्बोधित करेंगे लेकिन इस लिस्ट में पार्टी के सीनियर नेता कुमार विश्वास का नाम नहीं है जिस पर कुमार विश्वास पहले ही अपनी नाराजगी जाहिर कर चुके हैं.


सबकी नजरें कुमार विश्वास पर होंगी कि गुरुवार को उनका क्या रुख रहता है. क्या कुमार विश्वास इस मीटिंग में खुलकर विरोध जताएंगे और क्या इस बैठक में कुमार पर किसी तरह का फैसला लिया जाएगा.


हालांकि जब से कुमार विश्वास ने आप विधायक अमानतुल्लाह खान के निलंबन वापसी पर कड़ा ऐतराज जताया है तब से आम आदमी पार्टी का कोई भी नेता इस पर बोलने से कतरा रहा है. बुधवार को जब मनीष सिसोदिया से कुमार विश्वास प्रकरण पर सवाल पूछा गया तो वो प्रेस कॉन्फ्रेंस तक छोड़कर चले गए.ये भी पढ़ें-
…मगर कुमार विश्‍वास की बेचैनी को अब कौन समझता है!
आप में ‘अविश्‍वास’: कुमार बोले- ये वो पार्टी नहीं जिसे हमने बनाया था


 

No comments:

Post a Comment