READ MORE
सीरिया में आतंकवादी समूह इस्लामिक स्टेट के लिये कथित तौर पर लड़ रहे केरल के पांच और लोगों की पहचान की गई है.कन्नूर के पुलिस उपाधीक्षक पी पी सदानंदन ने कहा, ‘आईएस के प्रति सहानुभूति रखने वाले कन्नूर जिले के पांच और लोगों की पहचान की गई है. वे अब भी सीरिया में लड़ रहे हैं.’
उन्होंने और कोई विवरण दिये बिना कहा कि उनकी पहचान अब्दुल गयूम, शब्बीर, अब्दुल मनाफ, शफवान और सुहैल के तौर पर की गई है. वे जिले के अलग-अलग स्थानों के रहने वाले हैं.
यह समाचार आईएस से संबंध रखने के संदेह में जिले के पांच युवकों की गिरफ्तारी के बाद आया है.ये पांचों सीरिया गए थे और हाल में ही तुर्की से लौटे थे. उन्हें 25 और 27 अक्टूबर को लंबे समय तक निगरानी के बाद गिरफ्तार किया गया था.
पुलिस सीरिया में 2014 और 2017 के बीच लड़ने के दौरान जिले के आईएस से सहानुभूति रखने वाले पांच अन्य संदिग्धों की मौत के बारे में खबरों की पुष्टि करने का प्रयास कर रही है.
ये भी पढ़ें-
आईएस समर्थकों से संपर्क के संदेह में हैदराबाद से एक युवक गिरफ्तार
कुल्लू से पकड़े गए ISIS आतंकी आबिद खान को पांच साल की जेल
Article source: https://hindi.news18.com/news/nation/raj-thackeray-statement-over-mumbai-stamped-and-narendra-modi-1123862.html
No comments:
Post a Comment