READ MORE
ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी प्रेस (ओयूपी) ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के संग्रहित कार्यो का छह वाल्यूम ( खंडों ) में प्रकाशन करने का फैसला किया है.इस किताब में बीते पचास सालों में बतौर अकादमिक, नीति निर्माता और राजनीतिज्ञ उनके विचार क्रम के बारे में बताया जाएगा.
प्रकाशक के अनुसार , “इन छह खंडों. सिंह के लेख और व्याख्यानाें का संग्रह किया जाएगा. उनके प्रधानमंत्री रहने के दौरान भारत के ट्रेंड, वृद्धि, व्यापार, विकास, अंतर्राष्ट्रीय आर्थिक व्यवस्था, विकास और समानता, आर्थिक सुधार और भाषणों, संवाददाता-सम्मेलन, साक्षात्काराें का संग्रह किया जाएगा.
प्रकाशक के अनुसार, “सभी खंंडों की प्रस्तावना अपने क्षेत्र में महारत रखने वाले सी रंगराजन, प्रोफेसर निकोलस स्टर्न सह शांतनु सिंह, प्रोफेसर रुद्रांगशु मुखर्जी लिखेंगे. यह किताब मनमोहन सिह के जीवन और कार्य पर प्रकाश डालेगी जिनकी भारत और इसकी अर्थव्यवस्था पर गहरी छाप है.”सिंह वर्ष 1991 से 1996 तक भारत के वित्त मंत्री रहे और उन्होंने उस दौरान अर्थव्यवस्था के सुधार और पुनरुत्थान के लिए कई कदम उठाए वह संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन सरकार में वर्ष 2004 में देश के प्रधानमंत्री बने और वर्ष 2009 में कांग्रेस उनके नेतृत्व में दोबारा सत्ता में आई.
Article source: http://www.jagran.com/news/national-floods-in-bihar-87-killed-every-possible-help-from-center-16549274.html
No comments:
Post a Comment