READ MORE
भारत के पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान और ‘चक दे इंडिया’ गर्ल सागरिका घाटगे की शादी की तारीख तय हो गई है. जहीर और सागरिका की शादी नवंबर में होनी है जिसमें तारीख का खुलासा अभी किसी ने नहीं किया. हालंकि 27 नवंबर को रिसेप्शन होने की खबर खुद ज़हीर ने साझा की है .बता दें इसी साल 24 अप्रैल को इस जोड़े की सगाई हुई थी. दीपावली के बाद होने वाले इस समारोह की तैयारियां काफी जोरों से जारी है. ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि मुंबई और पुणे में दो समारोह भी आयोजित किए जा सकते हैं.
24 अप्रैल को उन्होंने ट्वीट कर के अपने प्रशंशकों को अपनी सगाई की खबर दी थी. उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा था कि ‘अपनी पत्नी की पसंद पर कभी न हँसे, क्योंकि आप भी उन पसंद में से एक हो !! जीवनसाथी
Never laugh at your wife’s choices. You are one of them !!! Partners for life. #engaged @sagarikavghatge pic.twitter.com/rUOtObFhiX
— zaheer khan (@ImZaheer) April 24, 2017
सागरिका के परिवार ने इस तरह अपना अपनाया ज़हीर को
सागरिका ने बताया, ‘जहीर और वो दोनों ही मराठी हैं. लेकिन उन्हें मराठी बोलनी नहीं आती. और इस मामले में जहीर उनसे काफी आगे हैं क्योकि वो काफी बेहतर मराठी बोल लेते हैं. उन्होंने ने कहा कि वैसे तो मेरे घर वाले क्रिकेट के बहुत बड़े फैन हैं. लेकिन जहीर खान को मेरे घरवाले इसलिए भी ज्यादा पसंद करते हैं क्योंकि वो अच्छी मराठी बोलना जानते हैं. एक ख़ास बात ये भी है कि मेरी ही तरह मेरी मां को भी मराठी बोलनी नहीं आती लेकिन जब जहीर खान मराठी में बात करते हैं तो वो बस उन्हें देखती ही रहती हैं.’
ज़हीर के घर में ‘चक दे इंडिया’ देखकर मिली रज़ामंदी
जब जहीर खान से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि उन्हें अपने घर वालों को शादी के लिए मानाने में ख़ासा मसक्क्त नहीं उठानी पड़ी. उनके मुताबिक, ‘जब मैंने अपने घर वालों को सागरिका के बारे में बताया तो उन्होंने सबसे पहले चक दे इंडिया की सीडी मंगवाई और सबने एकसाथ बैठकर पूरी फिल्म देखी. फिल्म देखने के बाद उन्होंने इस रिश्ते को हाँ कर दिया.’
किस रीति-रिवाज़ से होगी शादी?
शादी किस रीति-रिवाज़ में होगी इसके लिए इस जोड़े ने ये साफ़ कर दिया है कि शादी न ही हिन्दू रीति के हिसाब से होगी और न ही निकाह होगा. ज़हीर ने बताया कि ये शादी कोर्ट में होगी. शादी से जुड़े पहले और बाद में होने वाले सभी फंक्शन दोस्तों और फॅमिली के लिए गेट टुगेदर की तरह होंगे.
एक तरफ जहां ज़हीर पुणे में भी काफी कुछ खास कारण चाहते हैं वहीं सागरिका भी अपने शहर कोल्हापुर में भी कुछ खास फंक्शन करने की सोंच रही है. दोनों के अनुसार फिलहाल ऐसा होने में अभी वक़्त है.
ये भी पढ़ें:
EXCL. INTERVIEW: ‘क्रिकेट सिर्फ शहर का नहीं गांव का भी खेल है’
नेहरा की विदाई पर युवराज ने लिखा इमोशनल लेटर!
Article source: https://hindi.news18.com/news/nation/edmc-mayor-will-run-for-fund-in-delhi-to-demand-money-from-delhi-government-1153876.html
No comments:
Post a Comment