Wednesday, 1 November 2017

Airtel ऑनलाइन स्टोर से iPhone X खरीदने पर 10,000 रुपये का कैशबैक


READ MORE

एयरटेल ने जानकारी दी है कि वह हाल ही में लॉन्च किए गए iPhone X को अपने ऑनलाइन स्टोर पर भी बेचेगी। हालांकि, एयरटेल के सिर्फ पोस्टपेड ग्राहक कंपनी के ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से इस हैंडसेट को खरीद पाएंगे। यह जानकारी एयरटेल ने बयान जारी करके दी है। आज की तारीख में iPhone X फ्लिपकार्ट और अमेज़न पर प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है। लेकिन इसे एयरटेल की वेबसाइट पर लिस्ट नहीं किया गया है। कंपनी ने प्रेस रिलीज में कहा कि iPhone X की बिक्री उसकी वेबसाइट पर 3 नवंबर से शुरू होगी।

अन्य ऑनलाइन रिटेल साइट की तरह एयरटेल आईफोन X खरीदने पर ग्राहकों को 10,000 रुपये का कैशबैक देगी। इसके लिए भुगतान सिटी बैंक क्रेडिट कार्ड से करना होगा। कंपनी ने यह भी बताया है कि शुक्रवार शाम 6 बजे से लेकर शनिवार सुबह 7 बजे के बीच खरीदे गए हैंडसेट कैशबैक ऑफर के साथ आएंगे।


No comments:

Post a Comment