READ MORE
आप दफ़्तर से घर पहुँचे नहीं कि आपका बच्चा आपकी जेब में मोबाइल फ़ोन टटोलने लगता है? फ़ोन निकालता है, और गेम खेलने लगता है. पूरे दिन मोबाइल फ़ोन से चिपके रहना, बच्चों की आदत बन चुकी है लेकिन सोशल मीडिया का दावा है कि आपके बच्चों का ये खिलौना ही उसका सबसे बड़ा दुश्मन है. मोबाइल फ़ोन की रेडिएशन शरीर के लिए नुक़सानदेह है, ये बात तो आपने सुनी होगी…मगर नया दावा तो ये है कि मोबाइल फ़ोन की लत आपके बच्चे के शरीर को ही लाचार कर सकती है! एक वायरल विडियो में मोबाइल फ़ोन ने एक बच्ची की ऐसी हालत कर दी है कि अब वो अस्पताल के बिस्तर पर छटपटा रही है. क्या सच्ची है मोबाइल फ़ोन की वजह से तड़पती बच्ची की ये ख़बर?
वीडियो में दिख रही इस मासूम की हालत ने हर किसी को सुन्न कर दिया है. दर्द से तड़पती इस बच्ची को देखकर हर माता-पिता का दिल बैठ गया है.
डर सताने लगा है कि कहीं ये अपने बच्चे के साथ न हो जाए. साथ ही सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा ये विडियो चेतावनी दे रहा है कि आप अपने बच्चे को मोबाइल फ़ोन से दूर रखें.
<!–//player.h-cdn.com/loader.js?customer=ibnlive18news
//hap.h-cdn.com/hola_jwplayer_hls.min.js?customer=network18–>
ये सच है मोबाइल फ़ोन से निकलने वाली रेडिएशन ख़तरनाक़ हैं. दिल और दिमाग़ के लिए कई तरह की दिक़्क़त पैदा कर सकती है, लेकिन मोबाइल की लत इतनी बढ़ जाए कि कोई इंसान इस तरह से छटपटाने लगे… क्या ये मुमकिन है?कितना सच है वायरल वीडियो
वायरल विडियो किसी अस्पताल के बिस्तर का लगता है लेकिन पूरे विडियो में कहीं भी डॉक्टर नज़र नहीं आते… कैसे मान लिया जाए कि महिला जो कह रही है, वो सही है?
विडियो में महिला की आवाज़ के साथ-साथ गाने की धुन भी सुनाई दे रही है, तो क्या विडियो एडिट किया गया है?
ऐसा लग रहा है कि बच्ची को तकलीफ़ कुछ और हो जिसे मोबाइल फ़ोन का ख़तरा बता दिया गया हो?
पहली पड़ताल ———कहाँ का है वायरल विडियो?
वायरल विडियो कहाँ का है, इस बात की जानकारी कहीं नहीं है. लिहाज़ा हमने इंटरनेट पर खोजबीन शुरू की. हमें यही विडियो 3-4 और जगह पर मिल गया. हर जगह मोबाइल से बच्ची की ऐसी हालत होने की बात और कुछ विडियो तो 2 साल पुराने थे लेकिन इसी दौरान हमें एक और विडियो मिला. इस विडियो में अरबी में कुछ लिखा था. वायरल विडियो महज़ 43 सेकेंड का है, लेकिन यूट्यूब पर हमें 1.13 सेकेंड का इसी बच्ची का लम्बा विडियो मिला. ये विडियो अक्टूबर 2015 में यूट्यूब पर अपलोड किया गया है… और इस पर अरबी में कैप्शन लिखा है. बैकग्राउंड में सुनाई दे रही बातचीत का लहज़ा भी किसी अरब देश का लगता है.
ये जानने के लिए हम न्यूरोसर्जन के पास पहुँचे. ये जानने के लिए कि बच्ची को आख़िर हुआ क्या है? डॉक्टर के मुताबिक मोबाइल से ऐसी दिक़्क़त नहीं हो सकती है. मोबाइल से होने वाली तकलीफ़ों पर रिसर्च हो सकती है. बच्ची को शायद मिर्गी का दौरा पड़ा है.
डॉक्टर के मुताबिक़, वायरल विडियो में दिख रही बच्ची को मिर्गी जैसी बीमारी हो सकती है लेकिन असली विडियो में डॉक्टर की जो बात सुनाई दे रही है उसके मुताबिक ये स्यूडोसीजर की बीमारी है यानी ऐसी बिमारी जिसमें शरीर में मिर्गी जैसे ही झटके आते हैं लेकिन ये दौरे मिर्गी के नहीं होते. दरअसल इसे मनोवैज्ञानिक बीमारी कहा जा सकता है जिसमें रोगी के मन को पहुंचा गहरा झटका या चोट शरीर को भी अपनी गिरफ्त में ले लेती है. ऐसे में हो सकता है कि इस बच्ची के साथ भी कुछ ऐसा हुआ है जिसने इसके मासूम मन को बीमार कर दिया है और असर शरीर पर दिख रहा है. हमारी पड़ताल में मोबाइल फ़ोन की लत से कांपती बच्ची की ख़बर ग़लत साबित हुई है.
No comments:
Post a Comment