Tuesday, 28 November 2017

विराट-अनुष्का के डांस ने जहीर खान के रिसेप्शन में लगाए चार चांद!


READ MORE

27 दिसंबर को क्रिकेटर जहीर खान और बॉलीवुड एक्ट्रेस सागरिका ने मुंबई में अपनी शादी का रिसेप्शन रखा, जिसमें बॉलीवुड और खेल जगत की बड़ी हस्तियां शामिल हुई.इस फंक्शन में चर्चित कपल विराट कोहली और अनुष्का शर्मा भी एक साथ पहुंचे. पार्टी में दोनों के डांस करते हुए एक वीडियो ख़ूब वायरल हो रहा है. वीडियो में कोहली-अनुष्का, ज़हीर और सागरिका के साथ जमकर डांस करते नज़र आए.


दोनों फिल्म तनु वेड्स मनु के गाने ‘साड्डी गली’ पर थिरक रहे हैं. विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के कई फैन पेजेज ने यह वीडियो शेयर की है.




बता दें कि जहीर ने इस साल ट्विटर के जरिए सागरिका के साथ अपने सगाई की खबर साझा की थी.


कोर्ट मैरेज करने के बाद दोनों ने दोस्तों और रिश्तेदारों के लिए रिसेप्शन पार्टी रखी. इस पार्टी में सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़, वीरेंद्र सहवाग, सानिया मिर्ज़ा, आशीष नेहरा, युवराज सिंह, हरभजन सिंह और अजीत अगरकर जैसे कई स्टार खिलाड़ियों ने रंग जमाया.


गौरतलब है कि नागपुर में श्रीलंका के खिलाफ दोहरा शतक लगाने के बाद भारतीय कप्तान विराट कोहली अपनी गर्लफ्रेंड अनुष्का शर्मा के साथ ज़हीर ख़ान और सागरिका घाटगे के रिसेप्शन पर पहुंचे थे.


ये भी पढ़ें:


टीवी का बाहुबली बनकर आ गया है ‘पोरस’, हैरान कर देगा पहला ही सीन

No comments:

Post a Comment