Friday, 3 November 2017

भूखी मां को ताले में बंद कर गए,पड़ोसियों ने कसकर पीटा


READ MORE

पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में एक बेटी और दामाद ने वृद्धा को ताले में बंद कर दिया. फिर 12 दिनों के लिए दूसरे शहर किसी रिश्तेदार के यहां चले गए. इस बीच वृद्धा ने कई दिनों बाद हल्ला मचाकर पड़ोसियों से भूख की शिकायत की और खाना देने को कहा.
पड़ोसियों ने तब वृद्धा को घर की खिड़की के जरिए खाना दिया. तभी उन्हें पता चला कि ये वृद्धा घर में अकेली है और बेटी-दामाद उसे बंद करके बाहर गए हुए हैं. पड़ोसियों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया, जिसने उन्हें तुरंत वापस घर लौटकर आने के लिए कहा.बेटी-दामाद की कसकर पिटाई
बेटी और दामाद जब घर लौटे तो पड़ोसियों ने उनकी कसकर पिटाई की. दामाद ने कहा, “उसकी सास झूठ बोल रही है. उसने खुद ही साथ जाने से मना कर दिया था. इसलिए उन्हें उसे ताले में बंद करके जाना पड़ा”. दामाद ने सास को मानसिक तौर पर अस्वस्थ भी बताया.


bengal, durgapur, locked inside house, daughter, mother


वृद्धा को ताले में बंद करके जाने वाले बेटी और दामाद


<!–//player.h-cdn.com/loader.js?customer=ibnlive18news
//hap.h-cdn.com/hola_jwplayer_hls.min.js?customer=network18–>

बेटी पर उतरा गुस्सा 
बेटी पर भी लोगों का गुस्सा उतरा. जबरदस्ती घर के अंदर ले जाकर महिलाओं ने उसकी पिटाई की. बेटी ने वही कहा, जो दामाद ने सफाई में कहा था. उसने कहा, “उन्होंने जब ये देखा कि मां जाने को तैयार नहीं है. तो वो सारी व्यवस्था करके गए. खाने की भी पूरी व्यवस्था थी.”


bengal, durgapur, locked inside house, daughter, mother


मां को ताले में बंद करके जाने वाली बेटी की महिलाओं ने की पिटाई

घटना का वीडियो
इस घटना का वीडियो भी देखा जा सकता है कि किस तरह लोगों की नाराजगी बेटी और दामाद पर उतरी. और वृद्धा उनकी हरकत से किस कदर नाराज नजर आई. वृद्धा ने दामाद और बेटी की बातों को झूठ बताया. पुलिस ने लड़की और दामाद के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है.

No comments:

Post a Comment