Wednesday, 1 November 2017

विश्व बैंक रैंकिंग को लेकर ट्विटर पर जेटली-राहुल में आरोप-प्रत्यारोप


READ MORE

विश्व बैंक के ‘कारोबार सुगमता’ रैंकिंग पर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी और बीजेपी नेता अरुण जेटली ने एक-दूसरे पर तंज कसा है. राहुल ने जहां मिर्ज़ा गालिब का शेर पढ़कर तंज कसा, वहीं जेटली ने भी उनका प्रत्युत्तर दिया.विश्व बैंक की तरफ से भारत की रैंकिंग सुधरने वाली रिपोर्ट जारी होने के एक दिन बाद कांग्रेस और बीजेपी नेता एक बार फिर ट्विटर पर आपस में भिड़ गए. राहुल ने उर्दू में मिर्ज़ा गालिब का शेर ट्विट करते हुए कहा कि केंद्रीय वित्त मंत्री खुद को भ्रम में रखे हुए हैं.


राहुल ने ट्वीट किया, ‘सबको मालूम है कारोबार सुगमता की हकीकत, लेकिन खुद को खुश रखने के लिए डॉक्टर जेटली ये ख्याल अच्छा है.’ राहुल के इस कथन पर पलटवार करते हुए जेटली ने कहा कि एनडीए ने यूपीए के ‘भ्रष्टाचार सुगमता’ को ‘कारोबार सुगमता’ में बदल दिया है.




उन्होंने अपने ट्वीट में कहा, ‘यूपीए और एनडीए में अंतर है कि भ्रष्टाचार सुगमता का स्थान कारोबार सुगमता ने ले लिया है.’ विश्व बैंक की तरफ से मंगलवार को जारी रिपोर्ट में कहा गया है कि इस वर्ष ‘कारोबारी सुगमता’ में भारत की रैंकिंग 130 से बढ़कर 100 पहुंच गई है जो कर, लाइसेंसिंग, निवेशक संरक्षा आदि सुधारों के कारण हुआ है.




विश्व बैंक की रैंकिंग जारी होने के तुरंत बाद एक संवाददाता सम्मेलन में जेटली ने कहा था कि भारत एकमात्र बड़ा देश है जिसने ढांचागत सुधार किए हैं. राहुल ने गुजरात में एक रैली में बुधवार को कहा कि जेटली को छोटे और मध्यम व्यवसायियों से पूछना चाहिए कि क्या कारोबार सुगमता में वाकई सुधार आया है.


उन्होंने कहा, ‘पूरा देश एकस्वर में कहेगा कि कारोबार में सुगमता नहीं है, आपने इसे बर्बाद कर दिया, आपके नोटबंदी और जीएसटी ने इसे ख़त्म कर दिया.’


Article source: https://hi.gadgets360.com/mobiles/vivo-v7-with-24-megapixel-front-camera-launched-in-india-7-24-news-1747190

No comments:

Post a Comment