Tuesday, 28 November 2017

महिला यात्री और एयरइंडिया कर्मचारी में मारपीट, एक दूसरे को जड़े थप्पड़


READ MORE

शहर के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर मंगलवार की सुबह एक महिला यात्री और एयर इंडिया की एक ड्यूटी मैनेजर ने एक दूसरे को थप्पड़ मारे. महिला यात्री को देर से आने पर बोर्डिंग करने से मना कर दिया गया जिसके बाद यह घटना हुई.अहमदाबाद के लिए उड़ान भरने वाली महिला और अधिकारी में बहस के बाद यह सब हुआ. एयर इंडिया के एक प्रवक्ता ने कहा, ‘काउंटर पर कार्यरत एक कर्मचारी ने महिला यात्री को बताया कि वह चेक-इन नहीं कर सकती क्योंकि वह उड़ान के लिए देरी से पहुंची है. इसके बाद दोनों में बहस शुरू हो गयी और कर्मचारी ने महिला को ड्यूटी मैनेजर के पास जाने को कहा और फिर ड्यूटी मैनेजर एवं कर्मचारी के बीच बहस और झड़प हुई.’


एयरलाइन के सूत्रों ने कहा कि यात्री ने कथित रूप से ड्यूटी मैनेजर को थप्पड़ जड़ दिया. हवाईअड्डे के पुलिस उपायुक्त संजय भाटिया ने कहा कि ड्यूटी मैनेजर ने भी बदले में थप्पड़ मारा.


उन्होंने कहा, ‘यात्री और एयर इंडिया की कर्मचारी के बीच बहस हुई और यात्री ने उसे थप्पड़ मार दिया. इसके बाद कर्मचारी ने भी उसे थप्पड़ मारा.’ यात्री ने बाद में पुलिस को बुलाया और पुलिस थाने गयी.प्रवक्ता के अनुसार बाद में यात्री और एयर इंडिया की कर्मचारी दोनों ने एक दूसरे से माफी मांगी और मुद्दे का दोस्ताना तरीके से हल हो गया.


ये भी पढ़ें
हैदराबादः नशे में धुत युवकों ने की इंडिगो स्टाफ के साथ बदसलूकी
पी.वी सिंधू ने इंडिगो के स्टाफ पर लगाया दुर्व्यवहार का आरोप
प्रदीप सिंह खरोला बने एयर इंडिया के चेयरमैन
राष्ट्रपति की बेटी अब करेंगी एयर इंडिया की ग्राउंड ड्यूटी, ये है वजह


Article source: https://hindi.news18.com/videos/nation-bhaiyaji-kahin-63-1170554.html

No comments:

Post a Comment