Tuesday, 28 November 2017

जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न अंग, इसे न मानने वालें पाकिस्तान में लें शरण : भाजपा


READ MORE

जम्मू-कश्मीर भाजपा ने कहा कि यह राज्य भारत का अभिन्न अंग है और जो लोग इसे स्वीकार नहीं करते हैं उन्हें पाकिस्तान में शरण लेनी होगी.पार्टी प्रवक्ता वीरेंद्र गुप्ता का यह बयान तब आया है जब सोमवार को नेशनल कांफ्रेंस के प्रमुख फारूक अब्दुल्ला ने केंद्र को पाक के कब्जे वाले कश्मीर से पहले कश्मीर के लाल चौक पर तिरंगा फहराने की चुनौती दी थी.


उन्होंने कहा, जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है और जिन्हें यह स्वीकार नहीं है उन्हें पाकिस्तान में शरण लेनी होगी.  गुप्ता ने अब्दुला को राष्ट्र-विरोधी और व्यर्थ बयान नहीं देने की नसीहत दी.


अब्दुल्ला ने सोमवार कहा था, केंद्र और भाजपापीओके में झंडा फहराने के बारे में बात कर रहे हैं. मैं उनसे कहना चाहता हूं कि पहले आप जाएं और श्रीनगर के लाल चौक पर तिरंगा फहरायें. वे यहां तो ऐसा कर नहीं सकते और पीओके में इसे करने की बात कर रहे हैं. उन्होंने अपने पिछले उस बयान का भी बचाव किया कि जिसमें उन्होंने कहा था कि पीओके भारत का हिस्सा नहीं है.यह भी पढ़ें: फारूक की चुनौती- PoK से पहले श्रीनगर में तिरंगा फहराकर दिखाए मोदी सरकार

No comments:

Post a Comment