READ MORE
चौथे वित्त आयोग की सिफारिशों के तहत दिल्ली सरकार की ओर से निगम को मिलने वाले 9278 करोड़ रुपयों के लिए कल रन फॉर फंड निकाली जाएगी. पूर्वी दिल्ली नगर निगम की महापौर नीमा भगत ने यह पैदल मार्च निकालने का एलान किया है.बृहस्पतिवार को रन फॉर फंड नाम से निकाली जाने वाली इस मार्च में सभी पार्षद हिस्सा लेंगे. यह मार्च मधुबन चौक विकास मार्ग से दिल्ली सचिवालय तक निकाली जाएगी. जिसमें वित्त आयोग की सिफारिशों के अनुसार निगम को फंड आवंटित करने की मांग की जाएगी.
महापौर नीमा ने बताया कि नगर निगम भारी वित्तीय संकट से गुजर रहा है. इसके चलते न तो कर्मचारियों को वेतन देना संभव हो रहा है और न ही पेंशनर्स को पेंशन मिल रही है. कर्मचारियों को सालों से एरियर नहीं मिले हैं.
यही कारण है कि पूर्वी दिल्ली नगर निगम में आए दिन कर्मचारी हड़ताल कर देते हैं. अक्सर सफाई कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने के कारण अव्यवस्था फैल जाती है. ऐसे में रन फॉर फंड के द्वारा दिल्ली सरकार से अपील की जाएगी कि वह फंड दे ताकि विकास कार्य सुगमता से कराए जा सकें.
Article source: https://hindi.news18.com/videos/chelsea-and-manchester-city-players-fight-on-ground-during-epl-match-532153.html
No comments:
Post a Comment