Tuesday, 28 November 2017

चुनाव प्रचार: गुजरात में आज हार्दिक,मोदी और राहुल का हो सकता है आमना सामना


READ MORE

गुजरात विधानसभा चुनाव के प्रचार में प्रदेश पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को तीन जनसभाओं को संबोधित करेंगे. पीएम राजकोट से निकलकर मोरबी जाएंगे जहां उन्हें सभा को संबोधित करना है.वही पीएम की सभा से 45 किलोमीटर दूर मोरबी जिले के ही माड़िया तहसील के खाखरेची में हार्दिक पटेल किसान सभा करने जा रहे है.


पीएम मोदी की दूसरी सभा गिर सोमनाथ जिले के प्रांची में है,जो सोमनाथ मंदिर से 30 किलोमीटर दूर है.


सोमनाथ मंदिर में कोंग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी दोपहर एक बजे दर्शन के लिए जाने वाले है.अगर पीएम मोदी की सभा तय समय से देरी से शुरू होती है तो जिस समय राहुल सोमनाथ मंदिर के दर्शन कर रहे होंगे हो सकता है उसी समय पीएम मोदी उसी जिले में 30 किलोमीटर दूरी पर सभा को संबोधित करते होंगे.


प्रांची में पीएम मोदी की सभा सुबह 11 बजे रखी गयी है. यहां यह भी बताए दे कि राहुल अपने दो दिन का दौरा सोमनाथ से शुरू करने जा रहे है. गौरतलब है कि पीएम मोदी सोमनाथ मंदिर के ट्रस्टी भी है.
पीएम मोदी गिरसोमनाथ के प्रांची से डेढ़ बजे भावनगर जिले में पालिताना में सभा को संबोधित करेंगे. वहां से दोपहर साडे तीन बजे नवसारी में सभा को संबोधित करेंगे.पीएम नवसारी से सूरत एयरपोर्ट से सीधे दिल्ली के लिए रवाना होंगे,जबकि राहुल गिर सोमनाथ और अमरेली जिले का दौरा करेंगे जहां जगह जगह कॉर्नर मीटिंग के साथसाथ रॉड शो होगा.राहुल अमरेली में ही रात रुकेंगे.


वहीं शाम को हार्दिक मुख्यमंत्री विजय रुपाणी के गढ़ राजकोट में एक बड़ी क्रांति रैली करने जा रहे है.


Article source: http://www.jagran.com/news/national-floods-in-bihar-87-killed-every-possible-help-from-center-16549274.html

No comments:

Post a Comment