READ MORE
व्हाट्स अप पर एक मैसेज वायरल किया जा रहा है जिसमें कहा जा रहा है कि साग-सब्ज़ी ध्यान से काटने की नसीहत दी जा रही है.
वायरल मेसेज की चेतावनी बिल्कुल वाजिब है कभी किसी रोज़ अपनी सब्ज़ी में लिपटे इस कीड़े को आप पत्ता समझने की भूल कर दें तो आपकी ज़िन्दगी ख़तरे में पड़ सकती है.लेकिन वायरल वीडियो में जिस कीड़े का जिक्र किया जा रहा है क्या है इसकी सच्चाई ?क्या इससे पहले इस तरह का कीड़ा देखा था आपने? सब्ज़ी के पत्ते जैसे पंख वाला इस कीड़े का क्या नाम है? अगर इस कीड़े को आप सब्ज़ी समझकर पका लें तो कहीं आपको अस्पताल के दर्शन न हो जाएँ?
<!–//player.h-cdn.com/loader.js?customer=ibnlive18news
//hap.h-cdn.com/hola_jwplayer_hls.min.js?customer=network18–>
वायरल मेसेज के दावे की पड़ताल करने के लिए हम आए हैं सब्ज़ी मंडी में. हमने यहाँ कई ठेलों पर अलग-अलग (सब्ज़ियों के नाम) तरह की सब्ज़ी टटोली लेकिन हमें तो वायरल विडियो वाला कीड़ा नहीं दिखा. क्या वाक़ई हरे पत्ते जैसे पंख वाला कोई कीड़ा होता भी है? इसका जवाब तो अब हमें कोई विशेषज्ञ ही दे सकता है. हमारी ही तरह सब्ज़ी बेचने वालों ने भी ये कीड़ा पहले कभी नहीं देखा था ये कौन सा कीड़ा था, ये जानने के लिए हम जीवशास्त्री बिस्वजीत रॉय चौधरी के पास पहुँचे. ये लीफ़ इंसेक्ट है. पहाड़ी इलाक़े में होता है. ये ज़हरीला नहीं है, ख़तरनाक नहीं है.
न्यूज 18 इंडिया की पड़ताल में पता चला कि ये PHYLLIDA प्रजाति का एक कीड़ा है. इसके रूप की वजह से साधारण भाषा में इसे लीफ़ इंसेक्ट कहते हैं. ये एक शाकाहारी कीड़ा है. इंसानों को इस कीड़े से कोई नुक़सान नहीं. ये कीड़ा पेड़ों के पत्ते खाता है और इसीलिए ये गर्म और हरित प्रदेशों में पाया जाता है. इसकी सलामती के लिए क़ुदरत ने इसका शरीर ही पत्ते जैसा बनाया है ताकि इसके शिकारी को इसकी भनक न लग पाए.
यूँ तो ये कीड़ा सब्ज़ियों में नहीं होता. लेकिन फिर भी सब्ज़ियाँ बनाते वक़्त आप अच्छे से देख-परख ज़रूर करें. न्यूज18 इंडिया की पड़ताल में पत्ते जैसे कीड़े की वायरल ख़बर सही साबित हुई है.
No comments:
Post a Comment