Wednesday, 1 November 2017

जमशेदपुर: लापता युवक का शव क्षत विक्षत अवस्था में मिला


READ MORE

जमशेदपुर के जुगसलाई थाना क्षेत्र के शिव गंगा घाट के पास केबल टीवी लगाने वाले लापता कर्मचारी अनवर खान का क्षत विक्षत शव मिला है. आज शाम इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई. आनन-फानन में पुलिस को घटना की सूचना दी गई. घटनास्थल पर शव का सिर, धड़ से अलग पाया गया. साथ ही एक रस्सी भी बरामद की गई. पुलिस अभी घटना के तमाम पहलुओं पर जांच कर रही है, मामला आत्महत्या का है या हत्या का पुलिस उस बिंदु पर भी छानबीन कर रही है. लेकिन शव की हालत हत्या की ओर इशारा कर रही है.अनवर खान बीते 13 सितंबर से लापता था. पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. मृतक की मां शहजादी बेगम ने बताया कि पति-पत्नी में अक्सर झगड़ा होता रहता था. मृतक के मामा ने बताया कि घरेलू विवाद को लेकर पत्नी ने अनवर को जेल भी भिजवाया था. हालांकि मृतक की मां ने आमिर नाम के एक लड़के पर भी शक जाहिर किया है, जिसके साथ अनवर का विवाद हुआ था. जब तक पुलिस की जांच पूरी नहीं हो जाती तब तक कुछ भी कह पाना नामुमकिन है.

No comments:

Post a Comment