Tuesday, 28 November 2017

बराक ओबामा और प्रियंका चोपड़ा ने इस तरह दी प्रिंस हैरी को सगाई की बधाई


READ MORE

जब से प्रिंस हैरी और मेघन मार्कल की सगाई की बात सामने आई है, दुनिया भर में उनके फैंस खुशी से झूम रहे हैं. इस लिस्ट में प्रियंका चोपड़ा का भी नाम है. देसी गर्ल प्रियंका मेघन की अच्छी दोस्त हैं.उन्होंने मेघन की इंगेजमेंट की तस्वीर शेयर करते हुए उन्हें बधाई दी है. उन्होंने लिखा है कि मैं तुम दोनों के लिए बहुत खुश हूं. हमेशा हंसते रहो. बता दें कि प्रियंका और मेघन को कई बार न्यूयॉर्क में एक-दूसरे के साथ वक्त बिताते हुए देखा गया है.


यहां तक कि मेघन के को-स्टार पैट्रिक जे.एडेम्स ने भी मौका न छोड़ते हुए प्रिंस हैरी को मजाकिया अंदाज में बधाई दी. मेघन और पैट्रिक अमेरिका के बेहद मशहूर शो सूट्स में लवर्स का रोल निभा चुके हैं.



Congratulations to my girl @meghanmarkle and Prince Harry!! I’m so happy for you Meg! You deserve the best always..keep smiling that infectious smile. Xoxo ❤️



A post shared by Priyanka Chopra (@priyankachopra) on Nov 27, 2017 at 1:20pm PST



 


उनकी केमिस्ट्री को दर्शकों ने काफी पसंद किया था. उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा है कि प्रिंस हैरी की आगे की जिंदगी बहुत खूबसूरत होने वाली है, क्योंकि उन्हें मेघन का साथ मिल रहा है.



यही नहीं अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने भी प्रिंस हैरी और मेघन को उनकी आने वाली जिंदगी की बधाई दी.



ये भी पढ़ें
आमिर से मिलने को बेकरार हैं मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर!

No comments:

Post a Comment