Wednesday, 1 November 2017

मुंबई हॉकर्स यूनियन की मांग- फेरीवालों की रोजी-रोटी पर राजनीति न करें


READ MORE

राज ठाकरे की पार्टी महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना द्वारा फेरीवालों को मारने-पीटने को लेकर आज मुंबई हॉकर्स यूनियन ने सरकार से विनती की. मुंबई के आजाद मैदान में लगभग 30- 35,000 की संख्या में फेरीवाले एक साथ जुड़ गए और मनसे के लोगों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. फेरीवालों के मुताबिक मनसे के इस काम से फेरीवाले आज सड़कों पर आ गए हैं. हजारों की संख्या में फेरीवालों का व्यवसाय मनसे ने पूरी तरह से ठप्प कर दिया है.मुंबई हॉकर्स यूनियन ने मुंबई के आजाद मैदान में फेरीवालों पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. उन्होंने हॉकर्स संरक्षण कानून का हवाला दिया. गौरतलब है कि 2014 में फेरीवालों के संरक्षण में कानून बना था इसके अनुसार सबसे पहले जहां फेरीवाला व्यवसाय कर रहा है वहां सर्वे होना चाहिए. फिर रजिस्ट्रेशन करना चाहिए. इसके बाद उन्हें लाइसेंस देना चाहिए. और जब तक ये प्रक्रिया पूरी नहीं होती तब तक कार्रवाई नहीं करनी चाहिए.


मुंबई हॉकर्स यूनियन के अध्यक्ष शशांक राव ने बताया कि 2014 में फेरीवालों के संरक्षण में जो कानून बनाया था वो 3 साल बाद भी अमल नहीं हुआ है. हमारी सरकार से मांग है कि जब तक ये प्रक्रिया पूरी नहीं होती तब तक कार्रवाई नहीं करनी चाहिए. उन्होंने कहा कि हम सरकार से मांग करते हैं कि कानून का पालन करें और मुंबई शहर में 3 लाख से अधिक फेरीवालों को संरक्षण देने का काम करना चाहिए.


उन्होंने कहा कि फेरीवाले मेहनती इंसान है जो अपने साथ-साथ अपने परिवार का भी पालन-पोषण करता है. इस पर कोई पक्ष राजनीति न करे. फेरीवालों की रोजी-रोटी पर राजनीति ना करें. हर पार्टी अपना मतभेद बाजू में रखकर फेरीवालों को संरक्षण कैसे मिलेगा इस पर ध्यान दे.जहां एक ओर मनसे के काम से फेरीवालों की रोजा-रोटी संकट में है तो वहीं मुंबई हाईकोर्ट ने भी उन्हें जोरदार झटका दिया है. मुंबई हाईकोर्ट ने फेरीवालों और संजय निरुपम की मांग को ठुकरा दिया. कोर्ट ने मुंबई में फेरीवालों के लिए निर्धारित जगह पर ही व्यवसाय करने की अनुमति दी. बता दें संजय निरुपम ने हाईकोर्ट से मांग की थी कि फेरीवालों को कहीं भी व्यवसाय करने दें जिसे कोर्ट ने ठुकरा दिया.


ये भी पढ़ें-
फेरीवालों के जरिए अपनी-अपनी राजनीति चमकाने की कोशिश
मुंबई: राज ठाकरे के खिलाफ उतरे फेरीवाले, MNS कार्यकर्ताओं को जमकर पीटा


 


Article source: https://hindi.news18.com/videos/chelsea-and-manchester-city-players-fight-on-ground-during-epl-match-532153.html

No comments:

Post a Comment