Thursday, 2 November 2017

शरद पवार की सांसद बेटी ने क्यों ली गड्ढे के साथ सेल्फी?


READ MORE

आज के दौर में सेल्फी क्रेज बन चुका है. आम से लेकर खास आदमी तक अपने परिवार, पसंदीदा स्टार्स के साथ सेल्फी लेने से नहीं चूकता. इतना ही नहीं लोग सेल्फी के चक्कर में अपनी जान को दांव पर भी लगाने से बाज नहीं आते.ऐसे में कोई अगर कमर तोड़ने वाले गड्ढे के साथ सेल्फी ले तो थोड़ा अजीब लगना वाजिब है. लेकिन अगर ये सेल्फी लेने वाला कोई सांसद हो और देश की सियासत के एक बड़े परिवार से ताल्लुक रखता हो तो और भी चौंकाने वाली बात हो जाती है.


सुप्रिया को गड्ढों से प्यार है, अगर आप ऐसा सोचते हैं तो गलत है. दरअसल महाराष्ट्र के मंत्री चंद्रकांत पाटिल ने कहा था कि राज्य की सड़कें अच्छी हैं और जो गड्ढे भी हैं उन्हें 15 दिसंबर तक भर दिया जाएगा. मंत्री जी के इसी ऐलान के बाद जब सुप्रिया सड़क पर निकलीं तो उन्हें पुणे के कात्रज-उंड्री बाईपास पर गड्ढा दिखा. फिर क्या था सुप्रिया अपनी गाड़ी से उतरीं और एक के बाद एक सेल्फी गड्ढों के साथ लेने लगीं और इस सेल्फी को सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया.




सुप्रिया सुले ने कहा कि हर बार सरकार ये दावा करती है कि रोड बनवाने में हमने 10 करोड़ खर्च किए, 5 करोड़ खर्च किया, तो आखिर ये पैसे गए कहां. मंत्री जी ने कहा था कि गड्ढे दिखाइए और 1 हजार रुपए पाइए, मैंने भेजा है. मैं लोगों से विनती करती हूं कि वो भी अपने इलाके में गड्ढों की तस्वीर लें और मुझे और मंत्री जी को टैग कर पोस्ट करें.


सुप्रिया की गड्ढों के साथ ये सेल्फी देखते ही देखते वायरल हो गयी और इसके साथ ही सोशल मीडिया पर #Selfie with potholes की बाढ़ आ गयी है.


ये भी पढ़ें-
VIDEO: लड़की ने रोड शो रुकवाकर राहुल के साथ ली सेल्‍फी, दिया बुके
नीतीश के साथ सेल्फी वायरल होते ही जेडीयू से निकाला गया ‘जहरीली शराब’ का सौदागर


 


Article source: http://www.jagran.com/uttar-pradesh/meerut-city-16483546.html

No comments:

Post a Comment