Sunday, 26 November 2017

फिर से सस्पेंड हुआ केआरके का ट्विटर अकाउंट


READ MORE

ट्विटर के कंट्रोवर्शियल किंग कमाल रशीद खान के आपत्तिजनक ट्वीट्स और कमेंट्स के चलते ट्विटर इंडिया ने उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया था. अब कमाल एक बार फिर से ट्विटर पर लौट आए हैं. सोशल मीडिया पर वापसी करते ही कमाल ने शाहरुख खान, सलमान खान और आमिर खान पर तानाकसी करना शुरू कर दिया. ट्विटर पर वो @KRKActor हैंडल से मौजूद हैं.मगर अफ़सोस की बात ये है कि उनके अकाउंट को फिर से सस्पेंड कर दिया गया है. इस बाबत ट्विटर इंडिया की ओर से कोई जानकारी नहीं मिली है, मगर अनुमान लगाया जा रहा है कि उनके पिछले कुछ दिनों के ट्वीट्स के कारण उनके अकाउंट को ससपेंड कर दिया गया है.


ये थे उनके ट्वीट्स


कमाल ने एक ट्वीट लिखकर कहा, “शाहरुख+ सलमान खान+ आमिर खान ने ट्विटर को फोर्स किया कि मेरा अकाउंट ससपेंड किया जाए. लेकिन वो मुझे उनकी फिल्मों का रिव्यु करने से नहीं रोक सकते हैं. फिल्म रिव्यु करके में लोगों को इनकी बकवास फिल्में देखने से बचाता हूं. मुझे रोकने की बजाय उन्हें जाकर बेहतरीन फिल्में बनानी चाहिए.”ट्विटर की इस पहल के बाद कमाल ने उन्हें धमकी देते हुए कहा था कि उनका अकाउंट रिस्टोर किया जाए अन्यथा वो सुसाइड कर लेंगे.


 


 

No comments:

Post a Comment