READ MORE
गुजरात के चुनावी घमासान के बीच कुछ समय के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गाँधीनगर पहुँचे. स्वामीनारायण सम्प्रदाय के अक्षरधाम मंदिर के सिलवर जुबली कार्यक्रम में शामिल हुए मोदी का यह दौरा आध्यात्मिक है लेकिन चुनावी मौसम में इसके सियासी मायने भी हैं. गुजरात में 9 और 14 दिसंबर को चुनाव होना है. PM मोदी का कुछ घंटे का ये दौरा बाजी पलटने वाला माना जा रहा है. असल में गुजरात चुनाव में सत्ता की किस्मत लिखने वाले पाटीदारों का बड़ा तबका स्वामीनारायण सम्प्रदाय से जुड़ा है. स्वामीनारायण सम्प्रदाय के लोगों से प्रधानमंत्री के रिश्ते को दुनिया देख चुकी है, जब बीते साल संप्रदाय के प्रमुख स्वामी के निधन पर भावुक PM रो पड़े थे. तब उन्होंने स्वामी को अपने पिता जैसा बताया था. अब जबकि पाटीदार आन्दोलन में फूट पड़ चुकी है, 'हम तो पूछेंगे' कि क्या हार्दिक के विरोध के बावजूद PM मोदी पटेलों का भरोसा जीत पाएंगे?
Article source: https://hindi.news18.com/news/nation/raj-thackeray-statement-over-mumbai-stamped-and-narendra-modi-1123862.html
No comments:
Post a Comment