Thursday, 2 November 2017

उत्तराखंड के रत्न देंगे भविष्य के लिए ‘रैबार’, जनरल रावत, NSA डोभाल भी होंगे वक्ता


READ MORE

उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस नज़दीक आने के साथ ही इसे लेकर कार्यक्रमों का सिलसिला शुरू होने जा रहा है. पांच तारीख को हिलमेल फ़ाउंडेशन के तत्वावधान में होने वाला रैबार कार्यक्रम संभवतः इस सिरीज़ का सबसे बड़ा कार्यक्रम होगा जिसमें राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और सेनाध्यक्ष जनरल बिपिन रावत भी शामिल होंगे.मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने पांच तारीख को मुख्यमंत्री आवास स्थित जनता मिलन हॉल में होने वाले कार्यक्रम ‘रैबार’ (अर्थ- संदेश) के सम्बन्ध में अधिकारियों के साथ बैठक की. इसमें उत्तराखण्ड मूल के विशिष्ट, राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिष्ठित लोग पर्यटन और पर्यावरण, पलायन, बेरोजगारी, इन्वेस्टमेंट, इंफ्रास्ट्रक्चर, इंडस्ट्री एवं नया उत्तराखण्ड जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा करेंगे.


कार्यक्रम में राज्य स्थापना के समय उत्तराखण्ड की स्थिति, वर्तमान उत्तराखण्ड एवं भविष्य में उत्तराखण्ड के सर्वांगीण विकास के लिए योजनाओं पर भी चर्चा की जाएगी. इस अवसर पर उत्तराखण्ड की 17 साल की यात्रा के दौरान उपलब्धियों, प्रमुख समस्याओं एवं राज्य को तेजी से विकास के पथ पर लाया जा सके विषयों पर भी प्रतिष्ठित लोगों से सुझाव लिए जाएंगे.


मुख्यमंत्री 5 नवम्बर को सुबह 10 बजे मुख्यमंत्री आवास स्थित जनता मिलन हॉल में कार्यक्रम का शुभारम्भ करेंगे. रैबार कार्यक्रम रात आठ बजे तक चार सत्रों में होगा. उद्घाटन सत्र में ‘उत्तराखण्ड की पुकार: रुके पलायन मिले रोजगार’ विषय पर उच्च शिक्षा राज्य मंत्री डॉक्टर धन सिंह रावत, रेलवे बोर्ड के चेयरमैन अश्विनी लोहानी, प्रधानमंत्री के सचिव भाष्कर खुल्बे, कोस्ट गार्ड के डायरेक्टर जनरल राजेन्द्र सिंह, वित्त सचिव अमित नेगी, सुप्रीम कोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल रवीन्द्र मैठाणी, निम के कर्नल अजय कोठियाल और उत्तराखण्ड पलायन आयोग के उपाध्यक्ष एसएस नेगी मुख्य वक्ता होंगे.प्रथम विशेष सत्र में ‘उत्तराखण्ड के दो अनमोल रत्न-पर्यटन और पर्यावरण’ विषय पर मुख्य वक्ता वन और श्रम मंत्री डॉक्टर हरक सिंह रावत, सचिव पर्यटन दिलीप जावलकर, आईएफएस आलोक अमिताभ डिमरी, पर्यावरणविद डॉक्टर अनिल जोशी, पर्वतारोही बछेन्द्रीपाल, यूकोस्ट के डायरेक्टर जनरल डॉक्टर राजेन्द्र डोभाल और अनुकृति गुसाईं होंगी.


दूसरे विशेष सत्र में ‘इन्वेस्टमेंट, इंडस्ट्री, इन्फ्रास्ट्रक्चर और इन्फॉर्मेशन के साथ नया उत्तराखण्ड’ विषय पर वित्त मंत्री प्रकाश पंत, मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह, आचार्य बालकृष्ण, प्रसून जोशी, प्रमुख सचिव वित्त  राधा रतूड़ी, ओएनजीसी के डीडी मिश्रा, इंडिया फाउण्डेशन के डायरेक्टर शौर्य डोभाल, मनोज भार्गव, हंस फाउण्डेशन की डायरेक्टर श्वेता रावत और मुख्यमंत्री के सलाहकार डॉक्टर नवीन बलूनी मुख्य वक्ता होंगे.


अन्तिम सत्र ‘ऐसे बनेगा नया उत्तराखण्ड’ विषय पर मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल, आर्मी चीफ जनरल बिपिन रावत, भाष्कर खुल्बे, आलोक जोशी, अनिल धस्माना मुख्य वक्ता होंगे.


इस अवसर पर मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह, पुलिस महानिदेशक अनिल कुमार रतूड़ी, प्रमुख सचिव राधा रतूड़ी, आनन्द बर्द्धन सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे.


 


Article source: https://hindi.news18.com/news/nation/nia-preliminary-investigation-suggests-that-shah-received-funding-from-dubious-sources-1117011.html

No comments:

Post a Comment