Wednesday, 1 November 2017

तमिलनाडु में फेसबुक पर PM को गाली देने के आरोप में युवक गिरफ्तार


READ MORE

पूर्णिमा मुरलीफेसबुक पर एक प्राइवेट चैट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कथित तौर पर गाली देने के आरोप में तमिलनाडु के विरुधनगर जिले से एक युवक को गिरफ्तार किया गया है. इससे राज्य की राजनीति गरमा गई है. विपक्षी दलों ने इसकी आलोचना की है तो राज्य सरकार ने किसी टिप्पणी से इनकार किया है.


चैट के स्क्रीनशॉट्स के साथ भाजपा के जिला सचिव के मारीमुथु ने शिकायत दर्ज करवाई थी. इसी शिकायत के आधार पर पुलिस ने सोमवार को युवक एस. तिरुमुरुगन को गिरफ्तार कर लिया. तिरुमुरुगन पॉलिटेक्निक का छात्र है और वह अभिनेता विजय का फैन है. उसे 15 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.


सूत्रों ने बताया कि भाजपा जिला सचिव मारीमुथु ने तमिल फिल्म मर्शेल विवाद में अभिनेता विजय की आलोचना करने वाला एक पोस्टर तिरुमुरुगन के साथ शेयर किया था. इसके जवाब में तिरुमुरुगन ने मोदी को गाली भरा जवाब दिया.मारीमुथु ने सीएनएन-न्यूज18 से कहा कि उन्होंने कभी भी विजय की आलोचना नहीं की. उन्होंने केवल फिल्म मर्शेल के जीएसटी वाले डॉयलॉग पर तथ्य शेयर किए.


उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री को गाली देने वाली युवक की टिप्पणी फेसबुक पर थी. ये इतने गंदे शब्द थे कि वह बोल नहीं सकते. इसके बाद उन्होंने युवक से पूछा कि क्या तुम एक प्रधानमंत्री के लिए ऐसे शब्द इस्तेमाल कर सकते हो… तो उसने कहा कि हां वह ऐसा ही करेगा.


भाजपा नेता ने आगे कहा कि वह खुद विजय के फैन हैं. उन्होंने कभी भी विजय के लिए अपशब्द नहीं बोला. उन्होंने केवल तथ्यों को शेयर किया. उन्होंने कहा कि उन्हें यह समझ में नहीं आ रहा कि युवक ने मन में मोदी के प्रति इतनी नफरत क्यों है.


इस बारे में भाजपा प्रवक्ता नारायणन तिरुपति ने कहा कि भाजपा आलोचना का स्वागत करती है लेकिन वह गाली स्वीकार नहीं करेगी. उन्होंने कहा कि गाली आलोचना से अलग चीज है. किसी को गाली को प्रोत्साहित नहीं किया जा सकता.


उधर, इस मामले में डीएमके ने भाजपा की आलोचना की है. डीएमके प्रवक्ता मानू सुंदरम ने कहा कि असहमति के लिए जगह सिकुड़ती जा रही है और लोकतंत्र व तानाशाही के बीच की लाइन मिटती जा रही है.


यह दुखद है कि प्राइवेट चैट के आधार पर नागरिकों को गिरफ्तार किया जा रहा है. इससे साफ हो जाता है यह सरकार अभिव्यक्ति की आजादी और निजता की परवाह नहीं करती. राज्य सरकार ने इस मसले पर कुछ नहीं बोला है.

No comments:

Post a Comment