READ MORE
गिरिडीह के पीरटांड व डुमरी में उत्पात मचाने के बाद 18 हाथियों का झुंड बीती रात मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चुंगलो गांव पहुंच गया. देर रात हाथियों के झुंड ने रामप्रसाद तुरी नामक व्यक्ति को कुचल दिया, जिससे वह बुरी तरह जख्मी हो गया. हाथियों के झुंड ने धान की फसल को काफी नुकसान पहुंचाया. इस समय गांव के ही पास जंगल में हाथियों का झुंड डेरा जमाए हुए है. इस वजह से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है. हाथियों के भय से लोग रात जाग कर बीता रहे हैं.
No comments:
Post a Comment